{"_id":"68409e4d2f4de1c8ce01dd10","slug":"dharna-against-not-filling-vacant-posts-ballia-news-c-190-1-svns1008-141254-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: खाली पदों को नहीं भरने के विरोध में धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: खाली पदों को नहीं भरने के विरोध में धरना
विज्ञापन
बलिया। सिंचाई विभाग संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बुधवार को सिंचाई विभाग में एक दिवसीय धरना दिया। सिंचाई विभाग के विभिन्न खाली पदों को नहीं भरने पर विरोध जताया।
इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
ज्ञापन में उल्लेख किया है कि सिंचाई विभाग के अतिमहत्वपूर्ण पद जैसे उपराजस्व अधिकारी, जिलेदार, मुंशी, हेड मुंशी पदों में कटौती के साथ ही नलकूप चालक, सींचपाल के साथ-साथ मिस्त्री कम ड्राइवर के साथ आवश्यक पदों को समाप्त करने का शासनादेश विगत 14 मई जारी किया गया है। इसके चलते कार्मिक समुदाय के लाेगों में रोष व्याप्त है। कहा कि उक्त पदों को अनुपयोगी मनाने से विभाग में नहरों, लघुडाल नहरों एवं राजकीय नलकूपों के संचालन, रख-रखाव एवं विभागीय परिसंपत्तियों की सुरक्षा में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। इस मौके पर अनिल सिंह, रंजय कुमार, रविशंकर, तुषार सिंह, ओमप्रकाश भारती आदि मौजूद रहे।