{"_id":"d2222bfdd870710654a066b675e2f39e","slug":"dgm-visits-ballia-railway-railway-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सच देखने सड़क से पहुंचे रेल अफसर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सच देखने सड़क से पहुंचे रेल अफसर
अमर उजाला ब्यूरो बलिया।
Updated Fri, 20 Nov 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी 23 नवंबर को रेलमंत्री सुरेश प्रभु के आगमन को लेकर माडल रेलवे स्टेशन को नया लुक देने की कवायद तेजी से चल रही है। तैयारियों को देखने के लिए शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक एके कश्यप सहित रेलवे के अफसरों की टीम शुक्रवार की शाम को सड़क मार्ग से रेलवे स्टेशन पर पहुंची।
औचक निरीक्षण में माडल रेलवे स्टेशन पहुंचे डीआरएम कश्यप वशिष्ठ डीएम एस श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारियों ने स्टेशन के सामने डीजल इंजन की स्थापना के कार्य का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया के बारे में जानकारी ली। स्टेशन के सामने हो रहे सुंदरीकरण के कार्य को भी देखा।
इसके बाद टिकट बुकिंग काउंटर की ओर गए। वहां डीआरएम ने कई और बिंदुओं पर जानकारी ली और अधिक सुधार करने के निर्देश दिए। इसके बाद स्टेशन पर पहुंचे सांसद भरत सिंह से भी कई मुद्दों पर जानकारी ली। सांसद ने लंबी दूरी के ट्रेनों के विस्तार के साथ रेवती, सुरेमनपुर, सहतवार, करीमुद्दीनपुर स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव आदि की मांग की। जिसपर डीआरएम ने प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड को भेजने की बात कही।
विज्ञापन
डीआरएम ने कहा डेमू ट्रेन को सुरेमनपुर से मंडुआडीह तक चलाया जाएगा। कहा कि जो भी सुविधाएं इस स्टेशन को मिलनी चाहिए वह जरूर मिलेगी। एक सवाल के जवाब में बताया कि 26 कोच वाले वाशिंग पिट, एसक्लेटर, फुट ओवरब्रिज की संस्तुति हो चुकी है। ये कार्य जल्द ही शुरू कर दिए जाएंगे। फेफना में मालगोदाम के स्थानांतरण के बारे में बताया कि अगर नगर के ट्रेडर्स ऐसा चाहते हैं तो रेल प्रशासन को कोई आपत्ति नहीं होगी। यह पूछे जाने पर कि गाजीपुर में मात्र ढाई हजार की टिकट बिक्री होती है।
जबकि बलिया रेलवे स्टेशन से साढ़े छह हजार टिकट प्रतिदिन बिकते है। फिर स्टेशन पर सुविधाएं गाजीपुर अपेक्षा काफी कम है। इस पर डीआरएम ने कहा कि गाजीपुर रेलवे स्टेशन की भांति इस स्टेशन पर भी अन्य सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। सांसद भरत सिंह ने भी मंत्री के आने से पूर्व के कई कार्ययोजना डीआरएम के सामने रखा। जिसपर विचार करते हुए डीआरएम से रेलवे बोर्ड के सामने रखने का आश्वासन दिया।