{"_id":"6186ba3bac19a81e1134461c","slug":"devotees-blessed-after-having-virtual-darshan-of-kedarnath-ballia-news-vns621209291","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ के वर्चुअल दर्शन कर धन्य हुए श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ के वर्चुअल दर्शन कर धन्य हुए श्रद्धालु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केदारनाथ धाम में पूजन-अर्चन करने के बाद शंकराचार्य की समाधि और प्रतिमा के अनावरण के साथ अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण किया। शहर स्थित बाबा बालेश्वर मंदिर, कारो धाम, बुढ़वा शिव मंदिर बैरिया, चतुर्भुजी मंदिर सिकंदरपुर और प्राचीन दुर्गा मंदिर नगरा में एलईडी स्क्रीन के जरिए पीएम के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। मंत्री-विधायकों ने शिवालयों में पहुंचकर दर्शन-जलाभिषेक के बाद समर्थकों व अन्य लोगों के साथ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। प्रधानमंत्री की केदारनाथ यात्रा को देखने के बाद हर कोई बड़े उत्साह के साथ आध्यात्मिक रंग में डूबा दिखा।
संसदीय कार्य राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल सुबह आठ बजे नगर के बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे। पूजा-अर्चन के बाद उन्होंने सभी पीएम के कार्यक्रम को लाइव देखा। केदारनाथ धाम में हुई आरती में वर्चुअल रूप में शामिल हुए। इस दौरान नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक सोनी, महिला मोर्चा की अध्यक्ष सोनी तिवारी आदि थीं। उधर, कामेश्वर धाम कारो में खेल तथा युवा कल्याण मंत्री उपेंद्र तिवारी ने भगवान शिव का अभिषेक किया। बेल्थरा रोड विधायक धनंजय कन्नौजिया ने नगरा के पुराना दुर्गा मंदिर परिसर स्थित शिव मंदिर में रुद्राभिषेक किया। बुढ़वा शिव मंदिर बैरिया में विधायक सुरेंद्र सिंह ने जलाभिषेक किया। सिकंदरपुर में भी काफी संख्या में लोग कार्यक्रम देखने के लिए उपस्थित हुए।