फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Devendra on the post of president and Anil occupy the post of general secretary

Ballia News: अध्यक्ष पद पर देवेंद्र और महासचिव पद अनिल का कब्जा

Tue, 24 Jan 2023 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jan 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Devendra on the post of president and Anil occupy the post of general secretary
बलिया। क्रिमिनल एंड रिवेन्यू बार एसोसिएशन बलिया के पदाधिकारियों एवं सदस्य पद पर मंगलवार को चुनाव हुआ। इस दौरान अध्यक्ष पद पर देवेंद्र नाथ मिश्रा, महासिचव पद पर अनिल मिश्र, कोषाध्यक्ष पद पर प्रदीप गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शिवकुमार तिवारी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विवेकानंद पांडेय निर्वाचित घोषित किए गए।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी नलिनेश कुमार श्रीवास्तव की देखरेख में सुबह मतदान शुरू हुआ। कुल 855 मतों में 762 लोगों ने अपने मतों का प्रयोग किया। मतदान के बाद मतगणना शुरू हुई जो देर शाम तक जारी रही। अध्यक्ष पद कुल छह प्रत्याशी देवेंद्र नाथ मिश्र, अरविंद कुमार सिंह, चंद्रपाल सिंह, रणजीत सिंह, शोभनाथ चतुर्वेदी, हरिनारायण कुरील मैदान में थे। इसमें देवेंद्र नाथ मिश्र को 332, रणजीत सिंह को 207, हरि नारायण कुरील को 77, अरविंद सिंह को 64, शोभनाथ चतुर्वेदी को 39 और चंद्रपाल सिंह को 37 मत मिले। दो मत अवैध रहे। इस प्रकार देवेंद्र नाथ मिश्र विजेता घोषित किए गए। महासचिव पद पर कुल पांच लोगों राजेंद्र प्रसाद यादव, नित्यानंद सिंह, अनिल कुमार मिश्र, मिथिलेश कुमार सिंह चमन, रामविचार यादव आमने-सामने थे। इसमें अनिल मिश्र तो सर्वाधिक 245, राम विचार को 172, मिथलेश सिंह चमन को 166, राजेंद्र यादव को 115 और नित्यानंद को 55 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रदीप कुमार गुप्ता और अमित कुमार चौबे में आमने सामने की लड़ाई थी। इसमें प्रदीप गुप्ता ने 404 मत पाकर अमित चौबे 355 मत को हराया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद (20 वर्ष से ऊपर) के लिए दिनेश कुमार सिंह सेंगर और शिवकुमार तिवारी आमने सामने थे। शिकुमार तिवारी ने 383 मत पाकर दिनेश कुमार 371 मत को हराया। 10 वर्ष से नीचे के उपाध्यक्ष पद के लिए कुल पांच लोग पंकज कुमार सिंह, गोरखनाथ वर्मा, गणेशानंद मिश्रा, विवेकानंद पांडेय, राघवेंद्र शर्मा आमने सामने थे। विवेकानंद पांडेय 232 मत पाकर विजेता बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed