फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Detained prisoner dies in jail

जेल में निरूद्घ कैदी की मौत

Sun, 29 Dec 2019 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Detained prisoner dies in jail
बलिया। दुष्कर्म के आरोप में जिला कारागार में निरुद्घ बंदी ओमप्रकाश लाल श्रीवास्तव की शनिवार की देर शाम अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। उसे कारागार प्रशासन ने जिला अस्पताल में पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सुखपुरा थाना क्षेत्र के हनुमानगंज निवासी ओमप्रकाश लाल श्रीवास्तव के विरुद्घ उसके पड़ोसी ने सुखपुरा थाने पर छेड़खानी व दुष्कर्म के आरोप में पाक्सो समेत अन्य धाराओें में केस दर्ज कराया था। पुलिस आरोपी ओमप्रकाश लाल को गिरफ्तार कर सितंबर 2018 में जेल भेज दिया था। आरोपी को एक साल बीत जाने के बाद भी जमानत नहीं हो पाई थी। शनिवार की शाम बंदी की अचानक तबियत ज्यादे बिगड़ गई। कारागार प्रशासन ने इसकी सूचना परिजनों को देने के बाद उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेल अधीक्षक प्रशांत कुमार मौर्य ने बताया कि बंदी ओमप्रकाश लाल श्रीवास्तव दुष्कर्म के आरोप में सितंबर 2018 में जेल में आया था। वह दमा रोग से ग्रसित था। अधिक सांस फूलने से उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed