फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Despite warnings, deficiencies were found and salaries of four employees were withheld.

Ballia News: चेतावनी के बाद भी मिली कमियां, चार कर्मचारियों का रोका वेतन

Fri, 13 Feb 2026 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Despite warnings, deficiencies were found and salaries of four employees were withheld.
बलिया। विकास भवन में शुक्रवार को सीडीओ ओजस्वी राज ने कार्यालयों का निरीक्षण किया। चेतावनी के बाद भी कमियां मिलने पर डीडीओ कार्यालय के चार कर्मचारियों को वेतन रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने अलमारियों पर पत्रवालियों का विवरण अंकित न होने पर नाराजगी जताई। चेतावनी दी कि पटल सहायक फाइलों का विवरण पूरी तरह से अपडेट रखें। एक सप्ताह पूर्व सीडीओ ने निरीक्षण कर सभी कार्यालयों को अपनी तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया। सीडीओ के निरीक्षण में कक्ष संख्या 16 (डीडीआसे कार्यालय) में अलमारियों पर पत्रावलियों का विवरण अंकित न होने पर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

डीएसडब्ल्यूओ, डीडीडब्ल्यूओ, डीपीआरओ व कृषि रक्षा सहित अधिकांश कार्यालयों की अलमारियों पर विवरण वाली स्लिप गायब मिली, जिसे तत्काल लगाने और रजिस्टर ऑफ फाइल बनाने के निर्देश दिए। सीवीओ व डीआरडीए में केवल काम की फाइलें रखने, अनुपयोगी फाइलों को हटाने और सामान की सूची गेट पर चस्पा करने को कहा। इस कार्य में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीईएसटीओ कंप्यूटर रूम में फाइलों को व्यवस्थित करने और पर्याप्त कंप्यूटरों की मांग भेजने के निर्देश दिए। साथ ही कक्ष संख्या 4 के पटल सहायकों को अपने टेबल पर नाम अंकित करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्ष संख्या 9, 19, 20 और स्टोर रूम में प्रकाश की कमी को दूर करने तथा कक्ष संख्या 8 एई एमआई में पर्दे लगाने के निर्देश दिए कक्ष संख्या 5 (डीआरडीए हॉल) में वर्षवार और विधानसभावार फाइलें व्यवस्थित करने तथा पुरानी अलमारियों व फाइलों का ''बीड'' करके नीलामी करने का आदेश दिया। साथ ही छत एवं सोलर पैनल की सफाई सुनिश्चित करने और वाटर टैंक का ''ऑटो-कट'' सिस्टम तत्काल लगाने व मुख्य गेट पर नोटिस बोर्ड लगाने, एनआरएलएम गेट पर बोर्ड लगवाने और डीसी चैंबर में विभागीय लोगों स्थापित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed