{"_id":"5ab539564f1c1b3a058b6e73","slug":"desire-to-prosperity-from-mother-katyani","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां कात्यायनी से सुख समृद्धि की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां कात्यायनी से सुख समृद्धि की कामना
ballia
Updated Fri, 23 Mar 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को देवी मंदिर में जयकारा लगाते दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वासंतिक नवरात्र के छठवें दिन शुक्रवार को मां के भक्तों ने कात्यायनी माता का दर्शन-पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की। किया।नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों के प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। मां के जयकारे से पूरा वातावरण देवीमय रहा।
नगर के जापलिनगंज दुर्गा मंदिर, गुदरी बाजार दुुर्गा मंदिर, ब्रह्माइन स्थित ब्राह्मणी देवी, कपूरी स्थित कपिलेश्वरी भवानी मंदिर, शंकरपुर स्थित शांकरी भवानी मंदिर में पूजन-अर्चन किया। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के सुरही स्थित नवदुर्गा व कालीमंदिर, कोरंटाडीह स्थित मंगलभवानी, सोनाडीह स्थित भागेश्वरी-परमेश्वरी देवी व उचेड़ा स्थित चंडी भवानी आदि मंदिर पर भक्तों ने नारियल, चुनरी, फूल-माला, धूप, अगरबत्ती आदि चढ़ाकर मन्नतें मांगी और परिवार के मंगलमय की कामना की। भक्तों ने घंट-घडिय़ाल बजाकर तथा मां के जयकारे लगाकर मन्नतें मांगी। जिससे मंदिर सहित आसपास का क्षेत्र देवीमय हो गया।
वहीं सुरक्षा के मद्देनजर प्रमुख देवी मंदिरों पर पुलिस बल तैनात रही। वहीं ब्रह्माइन मंदिर, शांकरी भवानी मंदिर, कपिलेश्वरी भवानी मंदिर व मंगला भवानी मंदिर पर नारियल, चुनरी, सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर लोगों ने खरीददारी की। तत्पश्वात फुल्की, चाट, छोला, जिलेबी आदि का लुत्फ उठाया।