फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Deoria defeated Ballia and captured the shield

देवरिया ने बलिया को रौंद शील्ड पर जमाया कब्जा

Sun, 08 Dec 2019 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Deoria defeated Ballia and captured the shield
सोनाडीह में चल रहे ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय महिला फुटबॉल चैंपियनशिप के फाइनल में विजेता टीम को - फोटो : BALLIA
बेल्थरारोड। ग्राम सोनाडीह स्थित भागेश्वरी-परमेश्वरी मंदिर परिसर में स्व फागूराम की स्मृति में चल रहे आल इंडिया अंतर विद्यालयीय महिला फुटबॉल चैंपियनशिप के फाइनल में देवरिया ने रोमांचक मैच में बलिया को तीन गोल से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। टूर्नामेंट के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले देवरिया के मुस्कान को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर, विधायक धनंजय कनौजिया और ब्लॉक प्रमुख विनय प्रकाश अंचल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद बाल को हवा में उछाल मैच का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

फाइनल मैच देवरिया और बलिया के बीच खेला गया, जिसमें देवरिया के खिलाड़ियों ने आक्रामक प्रदर्शन करते हुए मध्यांतर के पूर्व एक गोल से बढ़त बना ली। मध्यांतर के बाद दोनों टीमों ने एक दूसरे को पछाड़ने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन देवरिया ने रोमांचक खेल का प्रदर्शन करते हुए लगातार दो गोल दाग जीत पर मुहर लगा दी। इस प्रकार देवरिया ने बलिया को 3-0 से रौंद श्रेष्ठता सिद्ध की। विधायक ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान बहुमुखी खेल प्रदर्शन के लिए देवरिया के मुस्कान को बेस्ट प्लेयर का खिताब दिया गया। समारोह में सांसद सकलदीप ने खेल भावना के विकास पर जोर दिया। विधायक धनंजय कनौजिया ने कहा कि ऐसे आयोजन से खिलाड़ियों में निरंतर आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा मिलती है। उप जिलाधिकारी राजेश कुमार यादव ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।संयोजक अरुण कुमार ने टूर्नामेंट में सहयोग प्रदान करने वाले लोगों के प्रति आभार जताया। इस मौके पर डॉक्टर जयगोविंद शुक्ल, रामप्रकाश, मृत्युंजय शुक्ल, असलम राही, निखिल प्रताप सिंह, सूर्यभान, चंद्रभान, बब्बन यादव समेत भारी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed