बलिया में डेंगू का कहर: दो और मरीज मिले, सीएमओ भी आए चपेट में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में लगातार डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग कागजों में ही बचाव अभियान चला रहा है। मंगलवार को जिले में डेंगू के दो और मरीजों की पुष्टि हुई है। इसमें जिले के सीएमओ भी शामिल हैं। इससे कुल मरीजों की संख्या 77 पहुंच गई है। वहीं वायरल प्रभावित की संख्या भी बढ़ती जा रही है। अस्पतालों में बुखार के मरीजों की भरमार लगी हुई है।
जिले में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। सरकारी अस्पतालों में बुखार के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जनपद में मंगलवार को भी डेंगू के दो मरीज मिले हैं। सोमवार को भी दो मरीज मिले थे। डेंगू के मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है।
नए मरीजों में जनपद के सीएमओ डॉ. तन्मय कक्कड़ भी शामिल हैं। डेंगू की पुष्टि होते ही सीएमओ छुट्टी पर चले गए हैं। दूसरा मरीज बेलहरी ब्लॉक गायघाट में मिला है। जिस तरह डेंगू के केस बढ़ रहे हैं ऐसे में लोगों को सावधानी बरतना बेहद जरूरी है, क्योंकि संदिग्ध मरीजों की निजी अस्पतालों में भी लाइनें लगी हैं।
लोगों को बचाने के लिए प्रशासन का अभियान कागजों में ही चलता नजर आ रहा है। डेंगू मरीजों की बढ़ती संख्या से लोगों में दहशत है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला अस्पताल में प्लेटनेस चढ़ाने की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में जिसको प्लेटलेट्स चढ़ाने की नौबत आती है, उन्हें बाहर के अस्पतालों में रेफर करना पड़ता है।
डेंगू की मरीजों को मिलने के बाद मरीजों को आवश्यक दवा किट उपलब्ध कराई। जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव ने अपने टीम के साथ सीएमओ आवास के साथ चिह्नित स्थानों डेंगू निरोधक दवा का छिड़काव कराया। साथ ही लोगों को घर के आस-पास जल जमाव नहीं होने देने, घर के बर्तनों में पानी नहीं रखने के साथ ही हमेशा मच्छरदानी का प्रयोग करने की सलाह दी। साथ ही बुखार लगातार तीन दिन रहने पर अविलम्ब चिकत्सिक से सम्पर्क कर चेकअप कराने को कहा।