फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Demonstration of Congress people against inflation

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस जनों का प्रदर्शन

Wed, 07 Jul 2021 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of Congress people against inflation
बलिया। जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने बुधवार को महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सदर एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडे ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई अनियंत्रित है। रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमत दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं, जिससे आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है।
इस दौरान विनोद सिंह, पीएन शुक्ला, लालमुनि देवी, पूनम पांडेय, सर्वेश तिवारी, सोनम बिंद, अनुभव तिवारी आदि रहे।
इसी क्रम में महिला कांग्रेस की प्रदेश महाससचिव पूनम पाण्डेय के नेतृत्व में महगांई के विरोध में ताली और थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर डॉ. विजया नन्द, प्रेम कुमारी यादव, शीला सिंह, कंचन सिंह, अनिता राय, मन्दरावती राजभर, गीता चौबे, पूनम सिंह, कंचन उपाध्याय, पुष्पा सोनी, सन्जु पासवान, शारदा देवी, मुन्नी बिन्द, ललिता देवी, फुलकुमारी, बाची राजभर, रीमा राम, कालिन्दी राजभर, रीना उपाध्याय आदि मौजूद रही।
विज्ञापन

सिकंदरपुर/नवानगर: बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता बस स्टेशन चौराहे से मार्च करते हुए तहसील पहुंचे। राज्यपाल के नाम संबोधित नौ सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार राम नारायण वर्मा को सौंपा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि बेतहाशा डीजल, पेट्रोल और गैस के दाम बढ़ रहे हैं। लोगों में सरकार के प्रति निराशा है। नियाज अहमद, उमेश चंद पांडेय, अशोक राय, पंकज राय, देवेंद्र नाथ पांडेय, आनंद मिश्रा, भरत चौहान, उमेश तिवारी, देवेंद्र नाथ पांडेय, अजय राय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रसड़ा: तहसील प्रांगण में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। चेताया कि जल्द से जल्द रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल, सरसों तेल सहित रोजमर्रा की चीजों की महंगाई कम नही की गई तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर सूर्यकांत यादव, प्रदीप तिवारी, राहुल तिवारी, विशाल चौरसिया, सोनू गुप्ता, राघवेंद्र गौतम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed