फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   demanding for scholarship

छात्रवृत्ति के लिए छात्रों ने भरी हुंकार

Tue, 01 Mar 2016 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
अमर उजाला ब्यूरो बलिया Updated Tue, 01 Mar 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
demanding for scholarship
छात्रों के छात्रवृत्ति के सवाल पर कुंवर सिंह महाविद्यालय पर मंगलवार को चेतावनी रैली निकाल कर नगर भ्रमण करने के बाद कलेक्ट्रेट पहुंच जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


 इस दौरान छात्र संघर्ष समिति के बैनर तले सैकड़ों छात्रों ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि छात्रों की छात्रवृत्ति उनके खाते में नहीं आ जाती, तब तक हम चैन से नहीं बैठ सकते हैं।
विज्ञापन



धरने को संबोधित करते हुए पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के संयोजक नागेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि अब तक किसी भी महाविद्यालय में छात्रवृत्ति नहीं पहुंचने के लिए मुख्य रूप से जिलाधिकारी जिम्मेदार हैं। मानवेंद्र विक्रम सिंह एवं राकेश सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि जनपद कृषि आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कम आय के लोगों तथा मजदूरों के बच्चें महाविद्यालयों में पढ़ते हैं। छात्रवृत्ति उनके शैक्षिणिक कार्यों में थोड़ा सहारा प्रदान करती है। लेकिन जिला प्रशासन के संवेदनशील रवैये के कारण छात्रवृत्ति से छात्र वंचित है। कहा कि अभी यह आंदोलन की शुरूआत है।


 अगर समय रहते जिला प्रशासन छात्रवृत्ति छात्रों के खाते में नहीं भेजा तो अगले चरण में जनपद स्तरीय आंदोलन होगा। इस मौके पर मिथिलेश यादव मोती, अभिषेक यादव, जावेद कमर खान, किशन प्रताप सिंह, मनन दूबे, मनु कुमार, आनंद विक्रम सिंह, पवन सिंह, दीपू, धनंजय, अविनाश तिवारी, पिंटू गिरि, अजय तिवारी, सुधीर सिंह, टुनटुन कुमार, विशाल सिंह, चंदन सिंह आदि मौजूद  रहे। अध्यक्षता विनीत कुमार सिंह तथा संचालन रंजित कुमार निहाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed