फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Demanding for election date

छात्रसंघ चुनाव की घोषणा हो

Tue, 29 Dec 2015 09:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया Updated Tue, 29 Dec 2015 09:23 PM IST
विज्ञापन
Demanding for election date
कमलादेवी बाजोरिया डिग्री कालेज दुबहर के छात्रसंघ अध्यक्ष बसंत कुमार  सिंह के नेतृत्व में छात्रनेताओं का प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को जिलाधिकारी  शरद कुमार सिंह मिला।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने छात्रसंघ चुनाव की अविलंब घोषणा करने की मांग की और इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। जिस पर जिलाधिकारी ने प्राचार्य से चुनाव अधिकारी नामित कर छात्रसंघ चुनाव की घोषणा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन



ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि प्राचार्य द्वारा अब तक चुनाव अधिकारी नामित नहीं किया गया है। जिसके कारण छात्रसंघ चुनाव की घोषणा अब तक नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया है कि प्राचार्य छात्रसंघ चुनाव कराने के मूड में नहीं है। इसको लेकर छात्रनेताओं में रोष बढ़ता जा रहा है। चेताया कि अगर अविलंब चुनाव अधिकारी नामित कर छात्रसंघ चुनाव की घोषणा नहीं की गई तो आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी कालेज प्रशासन की होगी।


 इस मौके पर विनोद पासवान, अविनाश राय, नंदू यादव, अमित तिवारी, रणजीत यादव, आकाश  दूबे, अमित सिंह, अजीत कुमार, विक्की गुप्ता, पंकज सिंह, कुर्बान अहमद,   यथार्थ सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed