फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Delay in disposal of cases, increasing adulteration

मुकदमों के निस्तारण में देरी, बढ़ा रही मिलावटखोरी

Thu, 27 Jan 2022 09:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 09:24 PM IST
विज्ञापन
Delay in disposal of cases, increasing adulteration
खान-पान की वस्तुओं में मिलावट की रोकथाम को किए जा रहे सरकारी प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। ऐसे मामलों में जुर्माना या सजा की कार्रवाई में देरी मिलावट के धंधेबाजों को बेखौफ बना रही है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत मिलावट, मिथ्याछाप आदि मामलों के करीब 200 से ज्यादा मामले विभागीय न्याय निर्णायक अधिकारी/ एडीएम प्रशासन न्यायालय समेत विभिन्न न्यायालयों में तीन साल से से लंबित हैं। यही वजह है कि मिलावट के धंधेबाज हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

आमतौर पर सैंपल की प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट 15 दिन में मिल जानी चाहिए, लेकिन रिपोर्ट यहां आने में तीन से चार माह लग जाते हैं। रिपोर्ट में सैंपल फेल होने की दशा में अदालत में दर्ज कराए गए मुकदमों की सुनवाई और फैसलों में छह माह से तीन वर्ष लग रहे हैं। वर्तमान में 30 से ज्यादा मुकदमे सीजेएम और अन्य न्यायालयों में विचाराधीन हैं। यही नहीं, एडीएम कोर्ट में पिछले तीन वर्षों में करीब 185 मुकदमे लंबित हैं। जिस कारण मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पा रही है। यही कारण है कि धंधेबाजों को अवसर मिल रहा है और इसीलिए मिलावट के मामले थमने का नाम नहीं ले रही हैं।
विज्ञापन

मिलावट की रोकथाम को प्रवर्तन अभियान लगातार चलाया जा रहा है। जो नमूने मिलावटी और अनसेफ पाए गए, उनसे संबंधितों के खिलाफ विभिन्न न्यायालयों में मुकदमे दायर करा दिए गए हैं। कोरोना काल में अदालतें बंद रहने से लंबित वादों की संख्या बढ़ गई, लेकिन अब उनका निस्तारण जल्द शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डीके श्रीवास्तव, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed