फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   debt ridden petrol pump manager created fake story of loot of RS 8 lakhs in ballia police arrested all accused

बलियाः कर्ज में डूबे पेट्रोल पंप के मैनेजर ने ही रची थी 8.88 लाख लूट की फर्जी कहानी, पुलिस ने किया खुलासा

Fri, 30 Jul 2021 04:58 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 30 Jul 2021 04:58 PM IST
सार

अमर उजाला ने इस लूटकांड के बारे में पहले ही खुलासा कर दिया था। पिंडहरा गांधी आश्रम के समीप 22 जुलाई की शाम पेट्रोल पंप के मैनेजर संजय गोंड से 8.88 लाख रुपये की लूट हुई थी। 

विज्ञापन
debt ridden petrol pump manager created fake story of loot of RS 8 lakhs in ballia police arrested all accused
पंप का मैनेजर ही निकला मुख्य साजिकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली अंतर्गत पेट्रोल पंप मैनेजर से हुई लाखों की लूट का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। इस लूट का मास्टमाइंड पंप मैनेजर ही था। बांसडीह कोतवाली और एसओजी टीम ने इस मामले में कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से साढ़े छह लाख रुपए नगद बरामद हुए हैं। अमर उजाला ने इस लूटकांड के बारे में पहले ही खुलासा कर दिया था। 

विज्ञापन


बांसडीह-बलिया मार्ग पर पिंडहरा गांधी आश्रम के समीप 22 जुलाई की शाम पेट्रोल पंप के मैनेजर संजय गोंड से 8.88 लाख रुपये की लूट हुई थी। पेट्रोल पंप के मालिक शंभू प्रसाद गुप्त पुत्र महेंद्र प्रसाद गुप्त ने अज्ञात बाइक सवार आरोपियों पर मैनेजर को असलहा दिखाकर आठ लाख रुपए लूटने के आरोप लगाए गए थे।
विज्ञापन


घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया था। पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताडा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था। खुलासे के लिए दो टीमें गठित की गई थी। बांसडीह कोतवाली और एसओजी टीम खुलासे में लगी थी। टीम ने सर्विलांस की मदद से शुक्रवार को लूटकांड का खुलासा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि पेट्रोल पंप मैनेजर संजय गोंड लूटकांड की मुख्य साजिशकर्ता था। मैनेजर ने तारकेश्वर यादव निवासी जितौरा थाना बांसडीह, पिंटू मिश्र निवासी केवरा थाना बांसडीह, धनजी बिंद निवासी राजपुर और अवधेश यादव निवासी जितौरा के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी।

नाटकीय ढंग से लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर साढ़े छह लाख रुपये भी बरामद कर लिए गए। आरोपियों के पास से दो तमंचा, पांच कारतूस बरामद हुए हैं। बताया कि पेट्रोल पंप मैनेजर पिछले चार पांच सालों से पंप पर काम कर रहा था। वह कर्ज में डूबा था। इसलिए साजिश के तहत उसने फर्जी लूट की घटना को अंजाम दिया।

टीम को 10 हजार पुरस्कार

गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, दरोगा रवींद्र नाथ राय, संजय सरोज, रामसजन नागर, अनुप सिंह, वेदप्रकाश दूबे, अतुल सिंह, विजय राय, सर्विलांस टीम के राकेश यादव, मनोज पाल, धर्मेंद्र कुमार, एसओजी टीम के अनिल पटेल, शशिप्रताप सिंह, रोहित यादव, संजय यादव, जयराम वर्मा, दिलीप पटेल, प्रदीप प्रसाद, राहुल यादव, संतोष यादव, संदीप, चंदन राजभर, राजप्रताप सिंह तथा मुकेश यादव शामिल रहे। टीम को 10 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed