{"_id":"57361c3f4f1c1b5779919c2a","slug":"death-of-old-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध की मौत पर किया चक्काजाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्ध की मौत पर किया चक्काजाम
बलिया/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
नगरा में शव रखकर सड़क जाम करते लोगों को समझाते थानाध्यक्ष शाह आलम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत नगरा में दो पक्षों में कई माह से जमीनी विवाद चला आ रहा था। इस मामले में नगरा पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर एक पक्ष के बाप-बेटे को पकड़कर थाने ले जा रही थी। पुलिस के डांट फटकार के कारण रास्ते में बाप ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर जंगल में आग लगने की तरह जैसे ही क्षेत्र में फैल गई। जिससे ग्रामीणों का आक्रोश भड़क गया और वे शव को सड़क पर रखकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
ग्रामीणों की मांग थी कि दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही निर्माण कार्य रोक दिया जाय। थानाध्यक्ष शाह मोहम्मद के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया।नगरा निवासी राधेश्याम वर्मा (70) तथा प्रेमशंकर शर्मा को दो बार में तीन डिस्मिल जमीन बेची है। इस जमीन पर दोनों के बीच विवाद चल रहा है। प्रेमशंकर द्वारा शुक्रवार को विवादित जमीन पर निर्माण कराया जा रहा था। जिसकी शिकायत राधेश्याम वर्मा ने तहसील से लगायत थाने पर की थी। काम नहीं रुकने पर राधेश्याम के बेटे ने 100 डायल करके पुलिस कंट्रोल को सूचना दे दी।
लेकिन सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने उल्टे बाप-बेटे को ही पकड़कर थाने ले आ रही थी। मृतक राधेश्याम की पत्नी फूलगेनिया का आरोप है कि पुलिस पति और बेटे को मारने-पीटने की धमकी दे रही थी। इससे मेरे पति की मौत रास्ते में हो गई। मौत की सूचना गांव में पहुंचते ही ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। शव को नगरा बाजार में रखकर सड़क जाम कर दिया। ग्रामीण शव को सड़क पर रखकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
ग्रामीणों की मांग थी कि दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के साथ ही निर्माण कार्य रोक दिया जाय। थानाध्यक्ष शाहमोहम्मद के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया। सीओ श्रीराम ने बताया कि गांव में विवाद हुआ था। राधेश्याम के बेटे ने फोन किया। पुलिस पहुंची और उसके लड़के को ला रही थी। वृद्ध को साथ नहीं लिया गया था। उसकी मौत गांव में ही हुई होगी।