{"_id":"67b9f04bdd0bfd426e0d9f7f","slug":"death-of-mother-and-child-during-operation-uproar-ballia-news-c-190-1-bal1001-134117-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: ऑपरेशन के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: ऑपरेशन के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, हंगामा
विज्ञापन
बेल्थरारोड। नगर से सटे बहोरवां मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल में शुक्रवार की देर रात ऑपरेशन के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल पर हंगामा किया। चिकित्सक और स्टाफ मौके से भाग निकले। परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन में उनसे दो लाख रुपये जमा करवाए थे। एक कागज पर जबरन हस्ताक्षर भी करवा लिए।
नरही ग्राम निवासिनी तरन्नुम खातून ने बताया कि उनकी भाभी रेशमा परवीन का यह दूसरा बच्चा था। पहला बच्चा भी सिजेरियन से हुआ था। प्रसव पीड़ा होने पर प्रसूता को शुक्रवार की शाम निजी अस्पताल पहुंचाया गया। रात में अप्रशिक्षित चिकित्सकों के ऑपरेशन करने से जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। मौत की खबर के बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल पर हंगामा किया। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।
उधर, बेल्थरारोड थाने के एसएचओ राजेंद्र सिंह का कहना है कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
निजी अस्पताल के बारे में पूर्व में शिकायती मिली थी, जिनकी जांच कराई गई। जच्चा-बच्चा की मौत के मामले की जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इसके लिए सीएचसी के अधीक्षक को निर्देशित किया गया है। - डॉ. पद्मावती, डिप्टी सीएमओ