फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Death of ballia resident youth three months ago in Saudi Arabia dead body came to his village after may efforts

बलियाः सऊदी अरब में तीन माह पहले युवक की मौत, अथक प्रयास के बाद गांव आया शव तो छलक पड़ीं आंखें

Mon, 04 Oct 2021 05:11 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 04 Oct 2021 05:11 PM IST
सार

बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के गांव बसारिकपुर निवासी सुभाष चंद्रा  चौहान (46) का शव तीन महीने बाद सउदी से उसके गांव लाया गया। सुभाष सउदी अरब में मजदूरी करता था। 

विज्ञापन
Death of ballia resident youth three months ago in Saudi Arabia dead body came to his village after may efforts
सऊदी अरब से बलिया स्थित गांव लाया गया शव - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

रोजी-रोटी के चक्कर में सऊदी अरब काम करने गए बलिया निवासी युवक की तीन माह पहले मौत हो गई। उसका शव अथक प्रयास के बाद सोमवार को पैतृक गांव पहुंचा। उसके अंतिम दर्शन के इंतजार में परिजनों की आंखें पथरा गईं थीं जो शव को देखते ही छलक उठीं। कोरोना संक्रमण के पहले ही वह आठ अप्रैल 2019 को रियाद (सऊदी अरब) गया था। काम करते समय ऊंचाई से गिरने के कारण 30 जून  कोमौत हो गई थी। शव को स्वदेश लाने का सफर आसान नहीं था।

विज्ञापन


अरब देशों के कानून के कारण काफी मशक्कत करने पर केंद्र सरकार की ओर से शव को भारत लाया जा सका है। 30 जून को सुभाष की मौत के तीन दिन बाद परिजनों को पता चला था कि उनकी मौत हो चुकी है। जिले के एक समाजसेवी की पहल पर विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने इसके लिए दूतावास को पत्र लिखा था। रविवार की सुबह शव दिल्ली एयरपोर्ट पर आया। यहां से स्थानीय औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सोमवार को शव को एंबुलेंस से बसारिकपुर लाया गया।

विज्ञापन

इस मामले के सभी दस्तावेज राजनीतिक दूतावास रियाद और उसके बाद वाणिज्य दूतावास इददाह से संपर्क कर शव को देश तक पहुंचाने का दबाव बनाया। तीन अक्तूबर को दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल पर शव पहुंचा। वहां से सड़क के रास्ते बलिया उनके पैतृक गांव लाया गया। 
विज्ञापन

आजमगढ़: सऊदी से शव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम

आजमगढ़ के सरायमीर थाना क्षेत्र के ओहदारीपुर गांव निवासी युवक की सऊदी में 11 अगस्त को मौत हो गई थी। रविवार को मृतक का शव उसके घर पहुंचा। शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।  ओहदारीपुर गांव निवासी 28 वर्षीय दिलीप कुमार पुत्र बसंत रोजी रोटी के लिए सऊदी के दम्माम शहर गया था। जहां समय से वेतन न मिलने पर वह भाग कर रियाद शहर चला गया और वहां स्लाइडिंग का काम करने लगा।

बीते 11 अगस्त को उसकी सऊदी में ही एक सड़क हादसे में मौत हो गई। लगभग दो माह बाद दिलीप का शव सऊदी से उसके गांव पहुंचा। शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अंतिम क्रिया कर्म की सभी रस्मो को अदा करने के बाद दिलीप का अंतिम संस्कार कर दिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed