फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Day-to-day relief, evening people

दिन में राहत, शाम ढले गलन से ठिठुरे लोग

Thu, 04 Jan 2018 10:40 PM IST
ballia
ballia Updated Thu, 04 Jan 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
Day-to-day relief, evening people
अलाव न जलने पर कूड़ा-कचरा जलाकर ठंड से बचाव करते लोग। - फोटो : ballia
 जिले में ठंड, कोहरे और गलन का सितम जारी है। हालांकि गुरुवार को दिन में हल्की धूप निकलने से लोगों ने राहत महसूस की लेकिन शाम होते ही कोहरे की चादर दोबारा तन गई और सर्द भरी हवाओं ने लोगों को कंपा दिया। कड़ाके की ठंड और गलन के चलते और तीन लोगों की मौत हो गई। अब तक नौ  लोग ठंड से जान गवां चुके हैं। बाजारों में ग्राहकी न होने से सन्नाटा रहा। कोहरे और ठंड का असर ट्रेन यातायात पर भी पड़ा है।  कई ट्रेनें घंटों विलंबित रहीं। प्रशासन की संवेदनहीनता लोगों के गले नहीं उतर रही।  गरीब तबका और राहगीर ठंड से ठिठुरने को मजबूर है।  उधर, ग्रामीण इलाकों में भी नगर पंचायतों की ओर से अलावा की व्यवस्था नहीं किए जाने से लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन


शहर में सुबह से एकदम गलन भरी ठंड और बर्फीली हवाओं से लोग अपने घरों में दूबकने के लिए विवश देखे गए। मेहनत-मजदूरी करने वाले लोग घरों से बाहर निकले तो ठिठुरने को मजबूर रहे। कई दुकानों में दुकानदार आग जलाकर सर्दी दूर करने का प्रयास करते रहे। गलन और कोहरे की वजह से यातायात भी प्रभावित रहा। लोग अपने वाहन बत्ती जलाकर ही चलाने को मजबूर रहे। सर्दी के सितम को देखते हुए जिला प्रशासन और नगर पालिका ने चौराहों पर अलाव की व्यवस्था युद्ध स्तर पर शुरू कर दी है। लेकिन अब भी कई ऐसे सार्वजनिक स्थल है जहां अलाव का माकूल व्यवस्था नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed