फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Day long curfew-like atmosphere

दिनभर रहा कर्फ्यू जैसा माहौल

Sat, 13 Aug 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो, बलिया
अमर उजाला ब्यूराो, बलिया Updated Sat, 13 Aug 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
Day long curfew-like atmosphere
भाजपा कार्यकर्ता विनोद राय की मौत के बाद सदर अस्पताल में जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच की मांग करते भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे।
 नरहीं थाने के बाहर धरनारत भाजपाजनों पर लाठीचार्ज और फायरिंग की घटना में कार्यकर्ता की मौत के बाद क्षेत्र में भारी तनाव की स्थिति रही। किसी बवाल के अंदेशा के मद्देनजर सुबह भोर में ही कई थानों की फोर्स के अलावा सीआरपीएफ के जवान क्षेत्र में पहुंच गए तथा देखते ही देखते नरहीं चट्टी समेत आसपास के इलाकों में कफ्यू जैसा माहौल हो गया। सड़क पर सन्नाटा पसर गया। दूकानों के शटर नहीं खुले। जिधर भी नजर जा रही थी उधर पुलिस ही दिख रही थी। ऐसा लग रहा मानो नरहीं पुलिस की छावनी हो। लोगों में इस कदर भय व्याप्त हो गया था कि कोईे बाहर नहीं निकल रहा था।
विज्ञापन

 


नरहीं पुलिस द्वारा पशुपालक चंद्रमा यादव को पशु तस्करी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के विरोध में शुक्रवार को भाजपा विधायक उपेंद्र तिवारी थाने के बाहर धरने पर बैठ गए थे। देर रात पुलिस और भाजपाईयों के बीच झड़प हो गई। पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और फायरिंग में भाजपा कार्यकर्ता विनोद राय की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी, पीएससी और केंद्रीय सुरक्षा बल नरहीं पहुंच गए। गांव में चारों तरफ सन्नाटा पसर गया। शव पहुंचने के बाद गांव का सन्‍न्‍ाटा टूूटा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed