फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Darbhanga-Delhi Summer Special 13 hours late

Ballia News: दरभंगा-दिल्ली समर स्पेशल 13 घंटे लेट

Mon, 02 Jun 2025 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Darbhanga-Delhi Summer Special 13 hours late
बलिया। रेलवे स्टेशन पर रविवार को 04011 दरभंगा -दिल्ली जंक्शन समर स्पेशल 13.23 घंटे से विलंब से पहंुची।
विज्ञापन

यह छह बजे सुबह की जगह शाम 7.30 बजे के बाद पहुंची। 04029 मुजफ्फरपुर- आनंद विहर समर स्पेशल 7.30 घंटे, 04073 जोगाबीन-आनंद विहार समर स्पेशल चार घंटे लेट से पहुंची। वहीं, 04012 दिल्ली- दरभंगा समर स्पेशल 9 घंटे, 04073 कटरा- गोवहाटी समर स्पेशल चार घंटे लेट रही। ग्रीष्मकालीन व लगन के सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रहीं समर स्पेशल ट्रेनें दो से नौ घंटे देरी से चल रही हैं। स्टेशन पर गाड़ियों के इंतजार में यात्री भीषण गर्मी व लू में तपते हैं।
ट्रेन के इंतजार में दूर दराज से आए सुबह में आए यात्री प्लेटफाॅर्म पर लू के बीच इंतजार कर रहे थे। कई लोग परिवार के साथ यात्री विश्रामालय में बैठे रहे। दिल्ली जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे कठौड़ा गांव निवासी आदर्श कुमार ने बताया कि सुबह में पांच बजे ट्रेन छूटने के डर से आ गया। गर्मी में काफी परेशानी हुई। स्टेशन पर वाटर कूलर ठंडा पानी तक नहीं दे रहा है। बोतलबंद पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे सौरभ शर्मा निवासी गायघाट ने बताया कि वेटिंग के कारण एक्सप्रेस ट्रेनों में टिकट नहीं मिला। मजबूर समर स्पेशल में टिकट कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह ट्रेन सात घंटे विलंब है। स्टेशन अधीक्षक सुनील सिंह ने कहा कि प्लेटफाॅर्म के सभी कूलर काम कर रहे हैं। यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण पानी ठंडा नहीं मिल रहा होगा। शीतल जल के लिए पानी सप्लाई लगातार चलाया जा रहा हे। कुछ स्पेशल ट्रेनें ब्लॉक के कारण विलंब से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed