{"_id":"ba38cff8850b5a8b22d228c1eecd2feb","slug":"dalits-were-babasaheb-friendly-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा साहेब थे दलितों के हितैषी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा साहेब थे दलितों के हितैषी
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Sun, 19 Apr 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतरत्न डा. भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती गौरपुरा गांव में रविवार को धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान मुख्य अतिथि विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव राजभर ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री राजभर ने कहा कि डा. अंबेडकर जैसे विद्वान बिरले ही पैदा हुआ करते हैं। डा. अंबेडकर की ही देन है कि आज हम लोग समता मूलक समाज बनाने के लिए तत्पर है। उन्होंने आजीवन गरीब व दलित लोगों की लड़ाई लड़ी। उन्होंने ही गरीब, मजलूमों व दलित लोगों को वोट देने का अधिकार दिलवाया। कहा कि पूर्व में राजा रानी पेट से पैदा हुआ करते थे। लेकिन अब वोट देने से प्रदेश व देश का राजा बनता है। बहन मायावती ने एक गरीब के बेटे को प्रदेश के सबसे बड़ी कुर्सी पर बैठाया था। मैं उनका आज भी ऋणी हूं। इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि जोनल कोआर्डिनेटर मिठाई लाल भारती ने कहा कि डा. अंबेडकर की ही देन है कि आज के परिवेश में गरीब का बेटा भी नेता बनकर घूम रहा है और गरीबों की आवाज उठाता है। इसके अलावा समाज सेवी रमेश सिंह, मदन राम, शेषनाथ राम, महफूज आलम ने डा. अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। इसके पूर्व जिमेंद्र प्रेमी एवं शंभू राजभर ने बिरहा के माध्यम से अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर वीरबल राम, संतोष राम, महेंद्र प्रधान, नंदलाल राम, विनोद राम, इनल सिंह, शिवकुमार राम, राघवेंद्र, राजाराम, मनोज भारद्वाज, रविंद्र गुप्ता, सुरेश राम, जावेद अंसारी, अनिल राय आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता शिवलखन मास्टर एवं संचालन बालचंद्र राम ने किया। अंत में संजय कुमार ने आभार प्रकट किया।