फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Cylinder cracked while cooking, 12 huts ashes

खाना बनाते समय फटा सिलिंडर, 12 झोपड़ियां राख

Fri, 15 Jul 2022 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Cylinder cracked while cooking, 12 huts ashes
हल्दी। थाना क्षेत्र के हल्दी भदवरिया टोला के अनुसूचित बस्ती में शुक्रवार की शाम खाना बनाते समय सिलिंडर फटने से लगी आग में 12 परिवारों का रिहायशी झोपड़ी सहित उसमें रखा सारा सामान जल कर राख हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस, फायर ब्रिगेड की टीम व ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

हल्दी के भदवरिया टोला स्थित अनुसूचित बस्ती में शुक्रवार की शाम अंजू देवी पत्नी रामाशंकर राम अपनी रिहायशी झोपड़ी में गैस सिलिंडर पर खाना बना रही थी। अचानक गैस सिलिंडर से रिसाव होने के साथ ही आग लग गई। जब तक वह कुछ समझ पाती तब तक सिलिंडर आग का गोला बन झोपड़ी को चीरते हुए हवा में करीब 20 फिट ऊपर उड़ गया। आग ने प्रकाश राम, तूफानी राम, दयाशंकर राम, गुड्डू राम पुत्र परशुराम राम, कमलेश राम, रामाशंकर राम, पिंटू राम पुत्र गुल्ली राम, बलिराम, गुल्ली पुत्र फुलवारी राम, मंटू राम,चंचल राम पुत्र बलिराम, कमलादेवी पत्नी स्व. परशुराम राम सहित दर्जन भर परिवारों के रिहायशी झोपड़ी तथा उसमें रखा, अनाज, साइकिल, पंखे, कपड़े, बर्तन, चारपाई, चौकी, बक्से जल कर नष्ट हो गए। लोगों ने इसकी सूचना हल्दी पुलिस को दी। फायर ब्रिगेड, पुलिस व स्थानीय लोगो के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि किसी के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। आसपास के लोग आग के विकराल रूप को देख घरों से अपने सामानों को निकाल गांव से बाहर भागने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed