फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Cyclist student killed in collision with a motorcycle.

Ballia News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार छात्र की गई जान

Fri, 14 Aug 2026 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Cyclist student killed in collision with a motorcycle.
सड़क हादसे में मृतक भीमपुरा थाना क्षेत्र के शाहपुर टिटिहा के मौजा मघया निवासी सत्यम चौहान। फाइल
भीमपुरा। थाना क्षेत्र के शाहपुर टिटिहा के मौजा मघया में बुधवार शाम बाइक की टक्कर से साइकिल सवार 11 वर्षीय छात्र सत्यम चौहान की मौत हो गई।
विज्ञापन

सत्यम चौहान बुधवार शाम साइकिल से दुकान से सामान लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सत्यम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों की मदद से परिजन उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल ले गए।
प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत चिंताजनक देखते हुए मऊ रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर मऊ जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सत्यम कक्षा तीन का छात्र था और दो भाइयों में बड़ा था। पिता रामसमुझ चौहान मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटे की अचानक मौत से मां बबिता समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की खबर गांव में पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। थानाध्यक्ष रंजीत विश्वकर्मा ने बताया कि हादसे की सूचना पुलिस को अभी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed