{"_id":"60c0ed6e8ebc3e0190639f32","slug":"cyber-crime-in-ballia-ballia-news-vns5939232146","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा का आपत्तिजनक फोटो किया वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा का आपत्तिजनक फोटो किया वायरल
विज्ञापन
नगरा। थाना क्षेत्र के एक गांव की कक्षा नौवीं की छात्रा का आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर अपलोड करने के मामले में पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस आरोपी किशोर को थाने लाकर पूछताछ कर रही है। वह भी कक्षा 9वीं का ही छात्र है। पुलिस ने अभी मुकदमा पंजीकृत नहीं किया है।
पीड़िता के पिता का आरोप है कि मेरी पुत्री समीप के एक निजी विद्यालय में पढ़ती है। थाना पकड़ी क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोर भी उसी विद्यालय में पढ़ता है। आरोपी किशोर कहीं से हमारी लड़की का फोटो पा लिया और उसको कंप्यूटर द्वारा एडिट कर आपत्तिजनक स्थिति बनाकर अपने व छात्रा के नाम से फेसबुक एकाउंट बनाकर उस पर अपलोड कर दिया है। इसके साथ ही अपने दोस्तों के साथ मिल कर ब्लैकमेल कर रहा है। इस बाबत
थानाध्यक्ष डीके पाठक ने बताया कि आरोपी किशोर को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। छात्रा के परिजन आरोपी की मोबाइल अपने कब्जे में ले लिए हैं। उसे लेने का प्रयास किया जा रहा है। प्रकरण की जांच की जा रही है। इसके बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।