फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Cultivated without fertilizer-seed

खाद-बीज बिना कैसे हो खेती

Fri, 18 Nov 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया Updated Fri, 18 Nov 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
Cultivated without fertilizer-seed
नोटबंदी के चलते लोगों की परेशानी कम होते नहीं दिख रही है। टीडी काॅलेज चौराहा स्थित एटीएम पर लगी लोगों की भीड़ । - फोटो : ballia
गेहूं, सरसों, चना, मटर की बुआई का समय एक से 20 नवंबर तक माना जाता है। किसान बुआई की तैयारी कर रहे थे कि पांच सौ और हजार के नोट बंद हो गए। किसान बैंक से पैसे नहीं निकाल पा रहे हैं। दूकानदार उधार खाद-बीज देने से मना कर रहे हैं।
विज्ञापन


तैयार हुई फसल खरीदने के बाद आढ़तिया भी पैसे नहीं दे पा रहे हैं। इससे किसान फसल बेच कर खाद-बीज नहीं खरीद पा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में बैंक शाखा कम होने से भीड़ अधिक है। लाइन लगाने के बाद कैश खत्म होने पर किसानों को निराश ही लौटना पड़ रहा है। हालत यह है कि खेती के समय किसानों को बैंक में समय बर्बाद करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


नरहीं के किसान विजय राय की मानें तो उनको आलू की बुआई करनी है। खेत की जुताई तो हो गई है। लेकिन पैसे के अभाव के कारण आलू की बुआई नहीं कर पा रहे हैं। वहीं किसान महेश्वर गुप्त का कहना है कि खाद वह 20 बोरी खाद के लिए जब दूकान गया तो वहां पुराने नोट लेने से इंकार कर दिया। वहीं नए नोट के चक्कर में आज पांच दिनों से बैंकों में जा-जाकर रोज खाली हाथ लौट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे इतर मजदूर तबके की बात करें तो पिछड़ा इलाका होने के कारण 70 प्रतिशत लोग दिहाड़ी मजदूर पर निर्भर है। इन्हें काम नहीं मिल रहा है। गड़वार निवासी मजदूर राकेश गोंड तथा संतोष गोंड का कहना है कि नोटबंदी के कारण हर जगह काम रुक गया है। जिसके कारण हम मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है।



ऐसे में हमारे सामने रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो गई है। वहीं नगर के काजीपुरा मुहल्ला निवासी नौषाद ने बताया कि वह लोग तीन भाई। तीनों भाइयों का परिवार दिहाड़ी पर निर्भर है। काम न मिलने के कारण दिहाड़ी भी नहीं मिल पा रही है। जिससे परिवार भुखमरी के कगार पर आ गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed