{"_id":"4f39883f86cda9483961e20abf3e306a","slug":"crunwa-defeats-the-sacrificial-tribute-to-the-martyrs-be-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरौंवा की बलिदानी धरा ने किया शहीदों को नमन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरौंवा की बलिदानी धरा ने किया शहीदों को नमन
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
Updated Tue, 25 Aug 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की आजादी के लिए प्राणों की आहुति देने वाले चरौंवा गांव के वीर अमर सपूतों की स्मृति में मंगलवार को शहीद स्मारक चरौंवा प्रांगण में शहीद मेला और बलिदान दिवस का आयोजन किया गया।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि अपने जान की बाजी लगाकर जिन शहीदों ने हमें स्वतंत्रता दिलाई है। उनके पदचिह्नों पर चलकर अमन चैन कायम किया जा सकता है।
बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र के चरौंवा स्थित स्मारक स्थल पर मंगलवार को क्षेत्र के शहीदों का भावपूर्ण स्मरण किया गया। शहीदों की वंदना में बने स्मारक स्थल पर स्मारक समिति के महामंत्री जेपी सिंह ने ध्वजारोहण और दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इसके बाद श्रद्धासुमन अर्पित करने का सिलसिला देरशाम तक चलता रहा। बच्चों ने प्रभातफेरियां निकालीं और आजादी के नारे लगाए। इस दौरान मुख्य अतिथि भाजपा नेता प्रवीण प्रकाश ने कहा कि देश की आजादी में प्राणों को न्योछावर करने वाले सपूतों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब अंतिम कतार में बैठे लोगों के चेहरे पर मुस्कान आएगी।
विज्ञापन
स्वतंत्रता संग्राम उत्तराधिकारी संगठन की अध्यक्ष राधिका मिश्र ने कहा कि आजादी में एकजुटता का परिचय देते हुए देश के रणबांकुरों ने अंग्रेजों से लोहा लिया था, और हंसते हंसते प्राणों को देश के लिए न्योछावर कर दिया। हमें भी वीर सपूतों की तरह एकजुटता का परिचय देते हुए भ्रष्टाचार, अशिक्षा तथा उग्रवाद से लड़ना होगा।
गोष्ठी में भाजपा नेता धनंजय कनौजिया, अंजनी पांडेय, देवेंद्र यादव तथा जेपी सिंह ने भी विचार रखे। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष मारकंडेय सिंह तथा संचालन श्याम नारायण सिंह ने किया। शहीद परिसर स्थित ब्रह्म स्थान पर लोगों ने श्रद्धा से मत्था टेका तथा आयोजित मेले में लोगों ने व्यंजनों को लुत्फ उठाया।