फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   CRPF jawan passes away, mourning in village

Ballia News: सीआरपीएफ के जवान का निधन, गांव में शोक

Thu, 06 Feb 2025 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
CRPF jawan passes away, mourning in village
जयप्रकाशनगर। दोकटी थाना क्षेत्र के प्रीतम छपरा गांव निवासी सीआरपीएफ के जवान की बुधवार की सुबह इंफाल में मौत हो गई। सूचना परिजनों को मिली, जिससे परिवार समेत गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

प्रीतम छपरा निवासी धर्मेन्द्र कुमार (43) पच्छिम बंगाल के झाड़ी ग्राम में सीआरपीएफ की 184 बटालियन में हेड कांस्टेबल थे, वर्तमान समय में मणिपुर के इंफाल में ड्यूटी पर तैनात थे। जवान की पत्नी पूनम देवी के अनुसार उन्हें मंगलवार की सुबह विभाग से जानकारी मिली कि उनके पति की तबीयत खराब हो गई है। बुधवार की सुबह वह परिजनों के साथ इंफाल के लिए रवाना होकर छपरा के करीब पहुंचीं ही थी कि विभाग ने फोन पर पति की मौत की सूचनना दी। मौत का कारण ब्रेन स्ट्रोक बताया गया।
विज्ञापन

धर्मेन्द्र कुमार की मां सन्मुखीया देवी, पत्नी, पुत्री रिया कुमारी, रागिनी कुमारी, पुत्र विशाल कुमार, आरुष कुमार सहित पूरा परिवार सदमे में है। परिजनों ने बताया कि विभागीय अधिकारियों ने बताया है कि पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के उपरांत विमान से पटना व वहां से सड़क मार्ग से पैतृक गांव लाया जाएगा। अंतिम संस्कार क्षेत्र के गंगा नदी के घाट पर बृहस्पतिवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


000

सोमवार की रात हुई थी घरवालों से बात
धर्मेन्द्र की पत्नी पूनम देवी के अनुसार उनसे सोमवार की रात करीब 9 बजे बात हुई थी। पूरी तरह स्वस्थ स्थिति में मोबाइल फोन से बातचीत की थी। साथ ही उसी रात करीब आठ बजे अपने भतीजे से भी उन्होंने बात की थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed