फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   CRPF jawan dies of heart attack

दिल का दौरा पड़ने से सीआरपीएफ जवान की मौत

Sat, 09 Oct 2021 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
CRPF jawan dies of heart attack
सिकंदरपुर क्षेत्र के बनकटा कला गांव निवासी सीआरपीएफ जवान जयप्रकाश को गार्ड आफ आनर की सलामी देते ? - फोटो : BALLIA
सिकंदरपुर खेजुरी थाना क्षेत्र के बनकटा कला निवासी 53 वर्षीय सीआरपीएफ जवान का बृहस्पतिवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इसकी खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी धाना देवी सहित पुत्र अनिल और अन्नू का रो-रो कर बुराहाल था। उधर देर रात को सीआरपीएफ के जवान मृतक का शव लेकर गांव पहुंचे। शव आने की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सैकड़ों की संख्या में लोग उनके घर पहुंच गए।
विज्ञापन

जय प्रकाश सीआरपीएफ में 1995 में भर्ती हुए थे। वे वर्तमान में ग्रुप सेंटर अमेठी में एएसआई के पद पर तैनात थे। बृहस्पतिवार की सुबह परेड के दौरान अचानक चक्कर आने से ग्राउंड में ही गिर गए। उन्हें तत्काल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जैसे ही उनके मौत की खबर परिजन को मिली परिवार में मातम पसर गया। मृतक जय प्रकाश को दो पुत्री व एक पुत्र है। बड़ी पुत्री अनिता की शादी हो गयी है। मृतक का अंतिम संस्कार शुक्रवार को गांव के ही श्मशान घाट पर किया। इस मौके पर सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट कुलदीप यादव के नेतृत्व में डेढ़ दर्जन जवानों ने सलामी के साथ अंतिम विदाई दी। इस मौके पर विधायक संजय यादव, नायब तहसीलदार घनश्याम तिवारी, एसआई मोहन लाल, घनश्याम सिंह, अनिल पांडेय, विशाल राजभर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed