{"_id":"6089ac0b8ebc3e8da825a756","slug":"crowds-gathered-for-corona-investigation-to-become-counting-agent-ballia-news-vns5872008190","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना एजेंट बनने को कोरोना जांच के लिए उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना एजेंट बनने को कोरोना जांच के लिए उमड़ी भीड़
विज्ञापन
बैरिया (बलिया)। मतगणना एजेंट को तीन दिनों के अंदर का कोरोना निगेटिव जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करना है। जो यह रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं करेंगे उन्हें मतगणना में जाने के लिए पास नहीं दिया जाएगा। ऐसा आदेश जारी होने के बाद बुधवार को क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवां तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरली छपरा पर कोरोना जांच कराने वालों की भीड़ लग गई। लोगों का आरटीपीसीआर जांच हो रहा है। दोपहर 12 बजे तक तीनों स्वास्थ्य केंद्रों पर लगभग 450 लोगों का सैंपल लिया गया। जबकि जांच के लिए सैंपल लेने का कार्य शाम तक चलता रहा।
ब्लॉक मुख्यालय से यह सूचना जारी हुई है कि जिन लोगों को पंचायत चुनाव में मतगणना एजेंट बनना है उन लोगों को तीन दिनों के अंदर का कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है। जिसका निगेटिव प्रमाण मौजूद नहीं होगा उन्हें एजेंट नहीं बनाया जाएगा तथा मतगणना सेंटर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। सूचना के बाद जिला पंचायत सदस्य पद से लेकर ग्राम पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों में कोरोना जांच कराने की जल्दी मची हुई है।
कोरोना जांच के बाबत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा के अधीक्षक ने बताया कि दोपहर उनके यहां 93 लोगों की सैंपलिंग हुई। जबकि जांच शाम तक होगी। उधर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवा के डॉ प्रेम प्रकाश ने बताया कि दोपहर तक 183 लोगों का सैंपल लिया गया जबकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरली छपरा के डॉ देव नीति सिंह ने बताया कि दोपहर तक 164 लोगों का सैंपल लिया गया है। तीनों चिकित्सकों ने अपने अपने यहां शाम तक सैंपल कलेक्ट करने की बात बताई। इस प्रकार दोपहर तक बैरिया क्षेत्र में लगभग 450 लोगों ने कोरोना जांच के लिए अपना-अपना सैंपल दिया।