फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Crowd of farmers gathered to number paddy purchase

धान खरीद को नंबर लगाने उमड़ी किसानों की भीड़

Mon, 08 Nov 2021 09:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 09:24 PM IST
विज्ञापन
Crowd of farmers gathered to number paddy purchase
बेरूआरबारी क्षेत्र के कुर्थिया स्थित धान क्रय केंद्र पर पंजीकरण की फोटो कापी रखकर एसएमआई का इंत? - फोटो : BALLIA
बेरुआरबारी ब्लाक मुख्यालय के कुर्थिया स्थित धान क्रय केंद्र पर सोमवार भोर से ही खरीद के लिए नंबर लगाने को किसानों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

पिछले किुछ दिनों से लगातार छुट्टियों के कारण क्रय केंद्र बंद था। सोमवार को केंद्र खुलने की जानकारी मिलने पर एमएसपी पर धान केंद्र को देने के लिए किसानों भेर में चार बजे से ही लाइन लगाकर खड़े हो गए। सैकड़ों की संख्या में किसान केंद्र खुलने का इंतजार कर रहे थे। लगभग 11 बजे एसएमआई डॉ. सुरेंद्र कुमार गोदाम पर पहुंचे और किसानों से पंजीकरण पत्र लिए। फोन पर किसानों को नंबर की जानकारी देने की बात कही गई है।

चितबड़ागांव के विपणन केंद्र एक पर सोमवार को दोपहर 12 बजे तक 35 किसानों का रजिस्ट्रेशन पेपर जमा किया गया था। किसानों को टोकन जारी किया गया। विपणन अधिकारी पूर्णेन्दु प्रवीण ने बताया कि मिलरों के हड़ताल चल रही है। मात्र चितबड़ागांव विपणन केंद्र पर ही हम टोकन जारी कर रहे हैं। अब तक 165 किसानों को टोकन दिए जा चुके हैं। मिलरों का हड़ताल समाप्त नहीं हुई तो समस्या खड़ी हो सकती है। मंडी समिति धान क्रय केंद्र पर अब तक एक भी किसान अपना रजिस्ट्रेशन पेपर जमा करने नहीं पहुंचा है। रेवती धान क्रय केंद्र सोमवार को सूनसान रहा। केंद्र के प्रभारी राजेश चौरसिया ने बताया कि व्यवस्था पूर्ण हैं। मशीन भी मिल गई है। आज आईडी पासवर्ड जारी हो रहा है। बेल्थरारोड कृषि मंडी स्थित विपणन शाखा धान क्रय केंद्र पर धान की खरीदारी नहीं हो रही थी। केंद्र पर ताला लटका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed