फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Crowd of devotees gathered in the pandals on Mahanavami

महानवमी पर पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Tue, 04 Oct 2022 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Crowd of devotees gathered in the pandals on Mahanavami
मां दुर्गा पूजा समिति मीनापुर द्वारा स्थापित की मां दुर्गा की प्रतिमा। - फोटो : BALLIA
बलिया। शारदीय नवरात्र के नौ दिनी अनुष्ठान का समापन मंगलवार को विधि-विधान से किया गया। नवमी तिथि पर मां की भक्ति भाव से पूजा हुई तो घर-घर में पूजन-अर्चन का दौर चलता रहा। इस दौरान पूरे दिन लोगों के घरों में उत्सव सा माहौल रहा।
विज्ञापन

घर-घर में नौ दिनों तक चलने वाले दुर्गा सप्तशती के पाठ का समापन हुआ। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक लोगों ने कन्याओं का विधिवत पूजन कर उनको भोजन कराया। नवरात्र में कन्या पूजन का विशेष महत्व माना गया है। इस बीच पूजा पंडालों में भी गजब की रौनक रही।
विज्ञापन

नवमी तिथि पर लगभग सभी पंडालों में दर्शनार्थियों की काफी भीड़ रही। हालांकि मंगलवार को सुबह से ही रुक-रुक कर हो रही बरसात के कारण पूजा समितियों को पंडाल सुरक्षित करने के लिए जहां मशक्कत करनी पड़ी, वहीं दर्शनार्थियों को परेशानी हुई। शाम को तो नगर में और भी भीड़ हो गई, जिससे सड़कों पर लोगों का चलना भी मुश्किल रहा। पंडालों में हुई विशेष सजावट लोगों को बरबस ही आकर्षित कर रहा था। इस बीच मंदिरों में भी लोगों की काफी भीड़ रही। कई मंदिरों पर मेला भी लगा रहा। इसमें बच्चों में जमकर लुत्फ उठाया। उधर, देवी मंदिरों में दर्शन पूजन को भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न गांवों में देवी मंदिर और पूजा पंडालों में हुआ पूजन अर्चन
नरहीं। महानवमी के दिन प्रसिद्ध मंगला भवानी मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। सुरही गांव में स्थित नव दुर्गा मंदिर में दर्शन पूजन करने के लिए दूर दराज से श्रद्धालु पहुंचे थे, जहां हवन पूजन करते रहे। मंदिर पर कन्याओं को लोगों ने भोजन कराया। मंदिर के व्यवस्थापक रामनाथ यादव ने बताया कि बड़े भंडारे का आयोजन किया गया है। वहीं, बड़का खेत पलिया खास गांव में स्थित जय मां दुर्गा काली स्थान पर भी कन्याओं को भोजन कराया गया तथा भंडारे में भारी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पिपरा कलां में नव युवक मंगल दल द्वारा स्थापित दुर्गा प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रहा। नरहीं बाजार में स्थापित दुर्गा प्रतिमा के पास ही मेला का आयोजन किया गया है।
गांव के लोगों ने किया ब्रह्मदेव का पूजन
सागरपाली। नवरात्र में नवमी के दिन बघेजी गांव में मंगलवार को अपने पारंपरिक ब्रह्मदेव पूजन का आयोजन किया गया। पूर्वजों के समय से ब्रह्मदेव बाबा का पूजा नवरात्रि के नवमी के अवसर पर हर घर में होता चला आ रहा है। ब्रह्मा स्थान पर ही आग पर खीर बनाया जाता है और बाबा ब्रह्म देव को चढ़ाकर अपने-अपने घर लोग चले जाते हैं।

कालीजी मंदिर में किया पौधरोपण
चौकिया मोड़। शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन बुधवार को क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी समाजसेवी धनंजय यादव बब्लू ने अपने गांव के कालीजी के मंदिर परिसर में नीम का पौध लगाकर वृक्ष लगाओ जीवन बचाओ मुहिम की शुरुआत की। कहा कि पेड़ हमारे जीवन में बहुत उपयोगी है। हमें इनसे प्राण वायु के साथ-साथ लकड़ी के अलावा वन औषधि भी आसानी से प्राप्त हो जाती है। मौके पर प्रद्युम्न यादव, अमरजीत, मदन यादव, मनोज, बिन्नू राजभर, मुकेश राजभर, संजय यादव, ओमप्रकाश यादव, कल्लू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed