फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Crop fell due to strong wind

तेज हवा से गिरी फसल

Fri, 19 Feb 2021 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Crop fell due to strong wind
बेल्थरारोड क्षेत्र में हवा के झोंको से गिरी गेहूं की खड़ी फसल। - फोटो : BALLIA
बेल्थरारोड। बीते बृहस्पतिवार की शाम मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ गया और तेज हवाएं चलने लगीं। इस दौरान तेज हवाओं के झोंके से खेतों में खड़ी फसल जमीन पर पसर गई। इससे फसल के खराब होने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन

बता दें कि बृहस्पतिवार की शाम अचानक तेज हवाएं चलने लगीं। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, खेतों में लहलहाती गेहूं और दलहनी फसलें हवा से जमीन पर पसर गईं। खेतों में पसरी फसल को देख किसानों में खलबली मच गई। किसानों का कहना है कि उन्हें प्रकृति की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। कभी मौसम की बेरुखी से फसल की पैदावार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है तो कभी मौसम अगर मेहरबान है तो सिंचाई विभाग नहरों में पानी छोड़ने को लेकर हाथ खड़े कर देता है। मौसम के बिगड़े मिजाज को लेकर किसान अत्यंत चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed