फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   yuvati se chhedkhani, ghar pahuch ki todfod

युवती से छेड़खानी, घर पहुंचकर तोड़फोड़

Wed, 01 Jun 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया Updated Wed, 01 Jun 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
yuvati se chhedkhani, ghar pahuch ki todfod
प्रतीकात्मक तस्वीर
जनपद की पुलिस की उदासीनता का जीता जागता उदाहरण बुधवार को सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में देखने को मिला। जहां युवती के दरवाजे पर छेड़खानी करने वाले चार आरोपियों ने तोड़फोड़ की और जमकर उत्पात मचाया। इसकी सूचना पीड़िता के भाई ने सिकंदरपुर एसओ के मोबाइल पर दी, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती बुधवार को 31 मई की शाम करीब साढ़े सात बजे भोजन लेकर परिवार के लोगों को खिलाने के लिए डेरा पर जा रही थी। तभी गांव के ही चार युवक रास्ते में उसे घेरकर अश्लील हरकत करने लगे।
विज्ञापन


इसपर युवती ने शोर मचाना शुरू किया। युवती की शोर सुन डेरे पर बैठे पिता और चाचा लाठी-डंडा लेकर दौड़े।  इतने में युवक भाग निकले घटना की। सूचना युवती के पिता और चाचा ने तत्काल  100 नंबर पर डायल कर पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ घंटे बाद पहुंची पुलिस ने युवती से पूछताछ की और चारों युवकों के घर पर दबिश दिया लेकिन आरोपी फरार हो गए।  पुलिस की उदासीनता के कारण चारों आरोपी बुधवार को करीब 1.30 बजे युवती के घर  पहुंच और तोड़फोड़ करने के साथ ही जमकर उत्पात मचाया। जिसकी सूचना सिकंदरपुर  थानाध्यक्ष के मोबाइल सूचना दी गई।


लेकिन उन्होंने कुछ देर में आने की बात कह नहीं पहुंचे। जिससे युवती का पूरा परिवार डरा हुआ है। पीड़िता ने एसपी  का ध्यान आकृष्ट कराते हुए  आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।  इस बाबत सीओ सिकंदरपुर श्याम देव ने बताया कि यह मामला मेरे संज्ञान में  नहीं है। अगर ऐसा मामला है तो एसओ से पूछताछ की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed