{"_id":"57b4ae9a4f1c1bd66b6ec446","slug":"young-man-killed-in-the-accident-the-highway-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में युवक की मौत, हाइवे किया जाम ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में युवक की मौत, हाइवे किया जाम
balia
Updated Thu, 18 Aug 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
बैरिया के चिरइया मोड़ पर बालक की मौत पर एनएच जाम करते ग्रामीण।
- फोटो : balia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के टेंगरही स्थित पेट्रोल पंप के समीप एक टेंपों ने दो युवकों को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक घायल हो गए। एक युवक की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने चिरैया मोड़ के पास सड़क जाम कर दिया। एसडीएम के आश्वासन पर घंटाभर बाद जाम समाप्त किया गया।
बैरिया निवासी रंजीत पासवान मंगलवार की देर शाम टेंगरही हनुमान मंदिर से भंडारे में शामिल होकर अपने मित्र गांव के ही ओम प्रकाश के साथ पैदल घर लौट रहा था। इसी बीच टेंगरही स्थित पेट्रोल पंप के पास तेज रफ़्तार टेंपो ने दोनों को टक्कर मार दिया। जिससे रंजीत (25) और ओम प्रकाश (24) घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हेें सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया। रंजीत की हालत गंभीर देख उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। लेकिन वाराणसी जाते समय रास्ते में ही उसकी मोत हो गई। युवक के मौत से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह कांग्रेसी नेता सीबी मिश्र के नेतृत्व में चिरैया मोड़ पर हाइवे जाम कर दिया। इसके चलते हाइवे पर घंटाभर आवाजाही ठप पड़ गई।
सूचना पर पहुंचे एसडीएम बैरिया अरविंद कुमार मौके पर पहुंचं। सीबी मिश्र ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उन्हें सौंपा। जिसमें मृतक के परिवार को दस लाख रुपये आर्थिक मदद की मांग की। एसडीएम ने किसान बीमा एवं सीएम के विवेकाधीन कोटे से दो लाख रुपये का मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीण माने और जाम समाप्त किया। जाम करने वालों में जय प्रकाश तिवारी, अजीत पासवान, मनोज पासवान, नागा पासवान, अनिल पासवान शामिल रहे।