फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Young man killed in Ballia

बरेली के युवक की गला रेतकर हत्या

Sat, 28 May 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया Updated Sat, 28 May 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Young man killed in Ballia
बलिया में युवक की हत्या
फर्नीचर की दूकान में काम करने वाले युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव शहर कोतवाली क्षेत्र के बहेरी स्थित ऑछी दादा के मजार के पीछे फेंका मिला। सूचना मिलते ही एएसपी रामयज्ञ यादव एवं सीओ सिटी केसी सिंह मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई है। फर्नीचर दूकान के मालिक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के दिमागी चट्टी के समीप बरेली जिले के रहने वाले फरीद खां की फर्नीचर की दूकान है। उसकी दूकान पर बरेली जिले के थाना सनउवा का पुरतापुर निवासी मो. कैश(22) बढ़ई का काम करता था। लोगों की माने तो शुक्रवार की देर रात वह दूकान पर मोबाइल से गाना सुन रहा था। इसी बीच किसी का फोन आया, इसके बाद वह दूकान से उठकर चला गया।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह जब लोग रेलवे ट्रैक की ओर गए तो ऑछी दादा के मजार के पीछे युवक का शव देखकर अवाक रह गए। उसका गला रेता हुआ था।  किसी ने 100 नंबर पर डायल कर पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही एएसपी, सीओ सिटी घटना स्थल पर पहुंच गए और आसपास के लोगों से पूछताछ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैश के दोस्तों ने बताया कि हम करीब 20 लोग बरेली के रहने वाले हैं। यहां  दो सालों से  फर्नीचर की दो दूकानों पर कार्य कर रहे हैं। शुक्रवार की रात हम लोग भोजन करने के बाद सो गए। इस बीच कैश कहां गया, हमें इसकी कोई जानकारी नही है।  एएसपी रामयज्ञ यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का है । शव के पास से रूखानी और मोबाइल बरामद किया गया है।  उन्होंने बताया कि इस मामले में दूकान मालिक के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed