फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Vardha se pahunchi mahila khud ko bataya patni

वर्धा से पहुंची, खुद को पत्नी बताया

Thu, 26 May 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया Updated Thu, 26 May 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
Vardha se pahunchi mahila khud ko bataya patni
पहले लड़की ने दादा पर आरोप लगाया था।
शादी करके मुझे अकेली छोड़ यहां आकर बस गए हो ! अब मैं देखती हूं कि तुम यहां से कहां भागोगे। ऐसा कहते हुए बुधवार की शाम अपने तथा कथित पति के घर जा धमकी तो घर में मौजूद सारे लोग दंग रह गए। हालांकि युवक और उसके घरवालों का कहना था कि ये महिला साजिशवश फंसा रही है और उन्होंने इसे लेकर गुरुवार को एसपी को पत्रक भी सौंपा। उधर महिला को पुलिस ने फिलहाल उसी युवक के घर में रखवाया है।  
विज्ञापन



छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला के थाना भिलाई की रहने वाली महिला का कथन है कि उसका और बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के इस युवक की दो साल पहले महाराष्ट्र जिला के वर्धा के एक स्टील फैक्ट्री में काम करते के दौरान प्रेम हो गया था। उसके बाद दोनों की एक मंदिर में शादी भी हो गई। लेकिन बीते माह  युवक उसे छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


तभी से वह परेशान थी, पति से बार-बार संपर्क करती रही। लेकिन 12 मई को उसका मोबाइल स्वीच आफ हो गया। तब उसने कंपनी से पति का पता लगाकर बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को पुलिस के साथ जा धमकी। उधर
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक तथा उसके घर वाले गुरुवार को एसपी को पत्रक सौंपकर बताया कि महिला की शादी मेरे बेटे से नहीं बल्कि वाराणसी के लंका थाना के एक युवक साथ हुई तथा महिला दो बच्चों की मां भी है। हमारे बेटे को साजिशन फंसाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed