{"_id":"5a257d364f1c1bc45b8ba1d3","slug":"two-drivers-killed-by-truck-crusher","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराई कमांडर दो चालकों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ से टकराई कमांडर दो चालकों की मौत
ballia
Updated Mon, 04 Dec 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गड़वार थाना क्षेत्र के मिठवार के पास पेड़ से कमांडर जीप के टकरा जाने से चालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि कमांडर में बैठे दूसरे जीप के चालक की उपचार के दौरान जिला चिकित्सालय में रविवार की देर रात मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कस्बा के दक्षिण टोला निवासी रोशन सिंह 30 व उत्तर टोला निवासी राहुल सिंह 25 रोजी रोटी के लिए मनियर-बलिया मार्ग पर जीप चलाते हैं। रविवार को थाना क्षेत्र के गणेशपुर निवासी मानिकचंद राजभर के लड़के धनजी की बारात चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के मरची मलही गांव में कमाडंर जीप लेकर गये थे। जहां बारात को छोड़ने के बाद ड्राइवर रोशन सिंह व राहुल एक कमांडर जीप से अपने साले की बारात सुखपुरा थाना क्षेत्र के नूरपुर तपनी गांव में शामिल हुए थे। रात को दोनोें कमांडर जीप से वापस मरची मलही जा रहे थे।
जीप फेफना थाना क्षेत्र के मिठवार गांव के पास पहुंची कि वह अनियंत्रित होकर एक पेड़ में टकरा गई। जिससे घटनास्थल पर ही राहुल की मौत हो गई। वहीं जीप में बैठा दूसरा चालक रोशन बुरी तरह से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने रोशन को पुलिस के सहयोग से एंबुलेन्स द्वारा जिला अस्पताल भेजवाया। जहां उपचार के दौरान जिला चिकित्सालय में उसकी मौत हो गई। दोनों ड्राइवरों की एक साथ मृत्यु की खबर मिलते ही कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। दोनों के परिवार में कोहराम मच गया। राहुल सिंह इकलौता पुत्र था। पिता सुदर्शन सिंह की मौत दस साल पहले हो चुकी है। माता मीना देवी के रोजी रोटी का राहुल ही एकमात्र सहारा था।