फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   theft lakhs of shop

दूकान से लाखों की चोरी

Mon, 16 Mar 2015 10:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Mon, 16 Mar 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
भीमपुरा बाजार अंतर्गत एक सराफा की दूकान में रविवार रात चोरों ने ताला तोड़कर अंदर रखे चार हजार रुपये नकदी सहित चार लाख के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


 चोर तिजोरी भी उठा ले गए हैं। कारोबारी की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर बाजार में चोरी की घटना से इलाके के कारोबारियों में दहशत है। व्यापारियों ने चोरी की वारदात के लिए पुलिस की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है।


मऊ निवासी भरत वर्मा की आभूषण की दूकान भीमपुरा बाजार अंतर्गत विपुल कुमार सिंह के मकान में है। प्रियांशु एंड ब्रदर्स के नाम से संचालित दूकान को प्रतिदिन की तरह भरत ने रविवार को भी देर शाम बंद कर दिया।
विज्ञापन



इसके बाद घर चला गया। उसी रात चोरों ने मौसम खराब होने का लाभ उठाते रात में शटर तोड़कर दूकान के अंदर घुस गए। फिर अंदर रखी लोहे की तिजोरी को उखड़कर लेते गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिजोरी को दूकान से करीब 500 मीटर दूर गेहूं के खेत में ले गए, जहां आलमारी तोड़कर तीन किलो चांदी, 40 ग्राम सोना और चार हजार नकदी लेकर चले गए। सोमवार सुबह विपुल कुमार सिंह जब अपनी दवा की दूकान खोलने पहुंचा तो आभूषण की दूकान के शटर का ताला टूटा देख सन्न रह गया।


आसपास के दूकानदारों को बुलाया और तत्काल घटना की सूचना भरत वर्मा को दी। भरत ने जब शटर खोला तो तिजोरी गायब थी।
घटना की सूचना पीडि़त ने तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया।



 इसके बाद भरत की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। इस चोरी की घटना से दूकानदारों में भय व्याप्त है। इस बाबत एसओ भीमपुरा दीप नारायण सरोज ने कहा कि पुलिस जल्द मामले का खुलासा करेगी।



उधर फेफना संवाददाता के अनुससर कस्बा निवासी सुरेंद्र प्रसाद के दरवाजे से रविवार रात चोर बाइक उठा ले गए। सुरेंद्र प्रतिदिन की तरह दरवाजे पर बाइक खड़ी कर सोने चले गए। रात में चोरों ने बाइक गायब कर दी।   सुबह उन्होंने फेफना थाने में   तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed