फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   theft in shop and house in baliya

दूकान और घर से लाखों की चोरी

Sat, 01 Jul 2017 10:42 PM IST
baliya
baliya Updated Sat, 01 Jul 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर चारों ने दूकान और घर में नकदी समेत लाखों की चोरी की। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
हल्ही थाना क्षेत्र के भरसौता नई बस्ती निवासी गणेश प्रसाद साहू का परिवार भोजन करने के बाद गर्मी के कारण शुक्रवार की रात छत पर सोने चला गया। इसका फायदा उठाते हुए चोर छत पर चढ़ गए और चुपके से सीढ़ी के सहारे नीचे उतर आए। इसके बाद कमरे का ताला तोड़ उसमें रखा लाखों रुपये नकदी समेत लाखों रुपये के गहने पर हाथ साफ कर दिया। जब रात्रि में करीब दो बजे बूंदाबादी होने पर परिवार के लोग नीचे उतरे तो कमरों का दरवाजा खुला था और आंगन में बाक्स टूटे पड़े थे। पीड़ित ने तत्काल घटना की सूचना 100 नंबर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
शनिवार को पीड़ित गणेश प्रसाद ने अज्ञात चोरों के विरूद्ध तहरीर दिया। तहरीर में दो लाख 90 हजार नकदी, सोने का चार जोड़ी झुमका, दो जोड़ी नथिया, दो जोड़ी अंगूठी तथा चांदी के चार जोड़ी पायल के साथ ही मोबाइल चोरी का जिक्र किया है। पीड़ित ने बताया कि 85 हजार रुपए दो दिन पहले ही बैंक से निकाल कर लाया था। जिसे सोमवार को साहूकार के यहां बलिया भेजना था। सीओ बैरिया टीएन दुबे ने बताया कि तहरीर मिल गई है और मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। मामले का जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
उधर, रेवती थाना क्षेत्र के सुपर मार्केट गली नं 2 में एक मिक्सिंग लैब में चोरों ने लाखों का सामान चुरा लिया। संतोष शर्मा वार्ड नं 14 की हर्षित एच डीविडीओ मिक्सिंग लैब एवं शादी कार्ड प्रिंटर्स नाम की दूकान है। वह शुक्रवार की सायं प्रति दिन की भांति दुकान बंद कर घर चले गए। शनिवार को सुबह जब वह दूकान खोलने पहुंचा तो ताला टूटा था और दुकान के अंदर रखे इंवर्टर, प्रिंटर, स्टेपलाइजर, लैपटाप सहित करीब एक लाख के सामान पर गायब थे। संतोष का कहना है कि दुकान के ताले की तीन चाभी में से दो उनके पास व एक दूकान में काम करने वाले राहुल व नीरज के पास रहती है । संतोष ने इस संबंध मे उक्त दोनों कर्मियों को नामजद करते स्थानीय पुलिस को तहरीर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed