{"_id":"4090888ccc0dad162fb0eaecb03864c3","slug":"the-three-soldiers-who-took-bribe-suspended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूस लेने वाले तीन सिपाही निलंबित ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घूस लेने वाले तीन सिपाही निलंबित
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
Updated Wed, 25 Nov 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के संवरा स्थित पुलिस चौकी के पास पिछले शनिवार की सुबह पुलिस ने एक कंटेनर में लादकर ले जाए जा रहे 28 भैसों के साथ ही कंटेनर चालक, खलासी और पशु तस्कर को पकड़ा था।
पकड़े गए चालक ने तीन आरक्षियों पर पैसा लेकर छोड़ने का आरोप सनसनीखेज आरोप लगाया था जिसकी पुलिस अधीक्षक ने जांच करवाई थी। जांच के आधार पर कार्रवाई करते हुए मंगलवार की रात तीनों कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया गया है। एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी, बलिया के निर्देशन में पशु तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पशु गत शनिवार की सुबह संवारा चौकी के चौकी प्रभारी सुरेशचंद्र मिश्र ने अपने हमराही आरक्षी के साथ रसड़ा के रास्ते मेरठ जा रहे मवेशियों से लदी कंटेनर को पकड़ा था।
विज्ञापन
कंटेनर में 28 भैंसों को निर्दयतापूर्वक लादा गया था। चौकी प्रभारी ने घटना की सूचना तत्काल क्षेत्राधिकारी रसड़ा श्री श्रीराम को दी। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी ने पकड़े गए चालक, खलासी और पशुतस्कर से पूछताछ किया था। जिसमें बिहार के खगडिया जिले के मानसी निवासी ट्रक चालक ने भैंसों को लादकर मेरठ ले जाने की बात स्वीकार की थी।
साथ ही उसने यह भी बताया था कि बलिया शहर में ट्रक के प्रवेश करने पर थाना कोतवाली के आरक्षी अजय कुमार यादव द्वारा 3500 रुपये तथा चौकी संवरा के दो आरक्षी दिनेश श्रीवास्तव और आरक्षी परमेन्द्र राय द्वारा 2000 रुपया लेकर छोड़ने का आरोप लगाया था।
क्षेत्राधिकारी रसड़ा ने एसपी के निर्देश पर आरोपों की जांच की। मामला पुष्ट पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी ने घूस लेने वाले तीनों मंगलवार की रात निलंबित कर दिया। साथ ही मामले की विभागीय जांच कराने का भी निर्देश दिया।