फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The protests by lawyers

वकीलों ने किया विरोध प्रदर्शन

Sat, 16 Apr 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया Updated Sat, 16 Apr 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
The protests by lawyers
विरोध प्रदर्शन करते वकील
बार काउंसिल के आह्वान पर वकीलों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर वकीलों ने कहा कि पूरे प्रदेश में अधिवक्ताओं के साथ पुलिस उत्पीड़न एवं वकीलों को न्याय न मिलना आम बात हो गई है। इसके लिए हम अपनी एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए जिले से लेकर लखनऊ तक धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


बैठक में जूनियर बार के अध्यक्ष सतीश कुमार मिश्र ने कहा कि प्रदेश में अधिवक्ताओं की हत्या और कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह पंगु हो चुकी है। ला एंड आर्डर पूरी तरह से चरमरा गया है। अपराधियों को संरक्षण देने के लिए सफेदपोश आगे आ रहे हैं।
विज्ञापन



कहा कि वकीलों के मामले में भी समय से न्याय नहीं मिल रहा। पुलिस द्वारा न्याय की मांग को भी ठुकराया जा रहा है। वकीलों को गलत मुकदमे में फंसाने का कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर जूनियर एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष ने प्रस्ताव की प्रतिलिपि जिलाध्यक्ष एवं जिलाधिकारी को प्रस्तुत कर वकीलों के मामले में न्याय दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर राजेश कुमार सिंह, प्रदीप कौशिक, सुभाषचंद्र श्रीवास्तव, रजनीश पांडेय, शिवजी चौबे, राकेश  सिंह, चंदन सिंह, रतन प्रकाश दर्जनों अधिवक्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed