{"_id":"57cc65d84f1c1b6473316fe3","slug":"the-newly-built-house-from-the-balcony-of-the-death-of-a-worker-falling","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनिर्मित मकान का छज्जा गिरने से मजदूर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवनिर्मित मकान का छज्जा गिरने से मजदूर की मौत
ballia
Updated Sun, 04 Sep 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
विलाप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के दुबहर विकास खंड के पास रविवार को नवनिर्मित मकान का छज्जा गिर जाने से तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस के सहयोग से घायलों को जिला अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ठेकेदार फरार हो गया। मौके पर पहुंचे सीओ ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
नगर के सतनी सराय निवासी रानू चौबे पुत्र शिवानन्द चौबे रघुनाथपुर गांव में अपना मकान बनवा रहे थे। बीस दिन पहले मेन गेट के उपर करीब तीस फिट लंबा एवं आठ फिट चौड़ा छज्जा बनवाया गया था। रविवार को तीन मजदूरों द्वारा छज्जा का सैटरिंग खोला जा रहा था। इसी बीच छज्जा टूट गया और छज्जा पर काम कर रहे तीन मजदूर मलवे के नीचे दब गए। घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। सूचना पर पहुंचे एसओ अशोक कुमार पाण्डेय ने जेसीबी मशीन मंगवाया एवं मलबे में दबे मजदूरों को ग्रामीणों के सहयोग से बाहर निकलवाया।
बांसडीहीरोड थानाध्यक्ष अशोक पांडेय ने पुलिस वाहन से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहॉ एक मजदूर की मौत हो गयी। घटनास्थल पर पहुचे बॉसडीह सीओं रामलखन सरोज ने मौका मुआयना किया। इस घटना की जानकारी मिलते घर के लोगों में मातम पसर गया। सीओ ने कहा कि जो इसके लिए दोषी पाया जाएगा उस पर कार्यवाही की जायेगी।