{"_id":"5856c7604f1c1bad60c06148","slug":"sndlpur-robbers-raid-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदलपुर गांव में डकैतों का धावा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदलपुर गांव में डकैतों का धावा
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
Updated Sun, 18 Dec 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के संदलपुर गांव में शनिवार की देर रात आठ से 10 की संख्या में हथियारबंद डकैत घर के पीछे से दीवार फांदकर अंदर घुस गए। डकैतों ने पति और पत्नी को असलहे से धमकाकर घर में कैद कर दिया और नकदी सहित सोने चांदी के जेवर उठा ले गये। पीड़ित ने पुलिस को रविवार की सुबह तहरीर दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। संदलपुर निवासी छोटेलाल की श्रीनाथजी चौराहे पर बाटी की दुकान है।
वह शनिवार को प्रतिदिन की तरह अपने परिवार के साथ घर में खाना खाने के बाद सो गए। इसी बीच देर रात घर के पीछे से आठ से 10 की संख्या में डकैत घर के पीछे से दिवार फंादकर घर के अंदर घुस गये। घर में सोये सदस्यों को असलहा दिखाकर बदमाशों ने घर में रखे नकद 17 हजार रुपये सहित सिकड़ी, पायल, बिछिया आदि सब समान उठाकर लेतेे गए।
सभी बदमाश गमछा से अपना मुंह बंाध रखा था। जाते समय बदमाशों ने पुलिस को बताने पर जानमाल की धमकी दी। इस घटना के बाद गांव में दहशत का महौल है। पीड़ित ने रविवार की सुबह पुलिस को तहरीर दे कर घटना की जानकारी दी। तहरीर पर पुलिस छानबीन में जुट गई।