{"_id":"571cfe874f1c1bfa248b5576","slug":"sarafa-se-rangdari-mangi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने सराफा कारोबारी से मांगी रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने सराफा कारोबारी से मांगी रंगदारी
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
Updated Sun, 24 Apr 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
चाकू से हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के रानीगंज के सराफा कारोबारी पन्ना लाल से पिछले तीन दिनों से फोन पर रंगदारी मांगी जा रही है। कारोबारी की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना से रानीगंज बाजार के कारोबारियों में दहशत है।
रानीगंज के सराफा कारोबारी पन्ना लाल को पिछले तीन दिनों से फोन पर जानमाल की धमकी देते हुए 50 हजार से एक लाख रुपये तक की रंगदारी मांगी जा रही है। पन्नालाल ने शनिवार को इसकी जानकारी व्यापारियों को दी। रविवार को व्यापारी बैरिया थाना पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी।
जिसमें कहा गया है कि गत तीन दिन पहले बदमाशों ने फोन कर 50 हजार रुपए की रंगदारी मांगी थी। बाद में बदमाशों ने रंगदारी की रकम बढ़ाकर एक लाख कर दी, साथ ही रंगदारी नहीं देने पर पूरे परिवार को जान से मार देने की धमकी दी।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि कारोबारी की तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ रंगदारी मांगने और जानमाल की धमकी देने का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
उधर व्यापारियों ने एसडीएम बैरिया देवेश कुमार गुप्त से मिलकर मामले में न्याय की गुहार लगाई है। इस घटना के बाद रानीगंज बाजार सहित आसपास के बाजारों के कारोबारियों में दहशत है। इस दौरान युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष रोशन गुप्त, जितेंद्र सराफ, प्रेमचंद्र सराफ, जयप्रकाश साहु, महेंद्र सोनी, रामजी सोनी, मुन्ना सोनी सहित दर्जनों कारोबारी मौजूद रहे।