फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   rashan vitaran me gadbadi ho to karen shikayat

राशन वितरण में गड़बड़ी हो तो करें शिकायत

Wed, 19 Oct 2016 08:19 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Wed, 19 Oct 2016 08:19 PM IST
विज्ञापन
rashan vitaran me gadbadi ho to karen shikayat
police - फोटो : amar ujala
जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने राशन वितरण व्यवस्था पर लापरवाही पर कोटेदारों के साथ लगाये गये पर्यवेक्षणीय अधिकारियों पर  भी कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने बताया है कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम  के तहत अन्त्योदय राशन कार्डों पर प्रति माह 20 किग्रा गेहूं व 15 किग्रा  चावल क्रमश: 02 रुपया व 03 रूपया की दर से दिया जाना है। चीनी 02 किग्रा  प्रति कार्ड दी जाती है।
विज्ञापन


पात्र गृहस्थी राशनकार्डों पर प्रति यूनिट 03  किग्रा गेहूं एवं 02 किग्रा चावल एवं 836 ग्राम चीनी प्रति राशन कार्ड दिया  जाना है। इसके लिए प्रति माह पर्यवेक्षणीय अधिकारियों को लगाया जाता है।  यदि कोटेदार सही वितरण नही करता है तो जिला पूर्ति कार्यालय के फोन नम्बर-  05498221904 पर शिकायत करें। शिकायत सही मिलने पर दूकान निलंबित या निरस्त होगी। पर्यवेक्षणीय अधिकारियों को भी सचेत किया कि अगर निर्धारित  तिथियों पर वे दूकान पर उपस्थित नहीं होते हैं तो उन पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन



जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने राशन वितरण में गड़बड़ी करने वाले मुरली  छपरा ब्लाक के दलन छपरा के तीन कोटेदारों पर एफआईआर करने का आदेश दिया है। इन लोगों ने अक्टूबर का राशन वितरित नहीं किया था। दलन छपरा के  प्रधान सहित कई ग्रामीणों ने कोटेदारों के खिलाफ सही तरीके से राशन वितरण  नहीं करने की शिकायत की थी। इसकी जांच एक टीम ने की। शिकायत सही मिली। इस पर सख्ती बरतते  हुए जिलाधिकारी ने कोटेदार सच्चिदानन्द मिश्रा, शंभूनाथ पांडेय,  हृदयानन्द  राम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश डीएसओ को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed