{"_id":"578fc79a4f1c1b2d33c4b4ff","slug":"police-raids-on-liquor-furnaces","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की भट्ठियों पर पुलिस का छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब की भट्ठियों पर पुलिस का छापा
ब्यूरो, अमर उजाल बलिया
Updated Thu, 21 Jul 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
शराब नष्ट कराई
दोकटी पुलिस ने मंगलवार को अवैध शराब की भट्ठियों पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने मौके से 37 शीशी अंग्रेजी तथा 70 लीटर अपमिश्रित देशी शराब का पाउच बरामद किया। साथ ही एक अवैध शराब कारोबारी को पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि दो भागने में सफल रहे।
दोकटी थाना क्षेत्र के धतुरी टोला और लक्ष्मण छपरा गांव में मंगलवार की देरशाम की अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी बैरिया त्रयंबकनाथ दुबे के नेतृत्व में थानाध्यक्ष बच्चेलाल अपने हमराहियों के साथ पहले धतुरी टोला गांव में छापेमारी की।
इस दौरान मौके से पुलिस ने 50 पाउच देशी अपमिश्रित शराब पकड़ा, जबकि अवैध शराब कारोबारी मौके से भागने में सफल रहा। इसके बाद पुलिस टीम ने लक्ष्मणछपरा गांव में दो स्थानों पर छापेमारी की जहां से 90 पाउच तथा हिमाचल प्रदेश निर्मित 37 सीसी मैडम ब्राण्ड अंग्रेजी शराब पकड़ी। मौके से पुलिस ने एक व्यक्ति को धर दबोचा, जबकि एक भागने में सफल रहा। पकड़े गए अवैध शराब कारोबारी लक्ष्मणछपरा निवासी बरमेश्वर सिंह का आबकारी एक्ट के तहत चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
लीलकर दियारे में मंगलवार की शाम सिकंदरपुर थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने आधा दर्जन अवैध शराब की भट्ठियों को नष्ट कर दिया। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही अवैध शराब के कारोबार में जुड़े लोग फरार हो चुके थे। लेकिन झाड़ी में रखे गए भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब और भट्ठियों के साथ उपकरण को पुलिस ने नष्ट कर दिया।