{"_id":"57d027774f1c1b876a316f8e","slug":"police-ban-dakaiton-ne-loota","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस बन डकैतों ने नकदी समेत लाखों का आभूषण उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस बन डकैतों ने नकदी समेत लाखों का आभूषण उड़ाया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Wed, 07 Sep 2016 08:13 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र सरदासपुर चट्टी पर मंगलवार की रात डकैतों ने एक घर में पुलिस बन घुस गए और असलहा सटाकर को परिवार के सदस्यों को एक कमरे बंदकर दिया। तत्पश्चात अट्रैची व आलमारी में रखे 84 हजार रुपये नकदी समेत लाखों रुपये के गहने पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने रसड़ा कोतवाली तत्काल सूचना दी और अज्ञात डकैतों के विरुद्ध तहरीर दिया। जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई।
कोतवाली क्षेत्र के सरदासपुर गांव निवासी अब्दुल हफीज नट का परिवार प्रतिदिन की भांति भोजन करने बाद सो गया। इसीबीच करीब रात के 11 व 12 के बीच में आठ-दस की संख्या में डकैता पहुंचे। जहां हफीज के घर के दरवाजे को खटखटाया। हफीज ने पूछा कौन है। जिस पर डकैतों ने बताया कि रसड़ा पुलिस। कहा कि तुम्हारे घर के सामने सड़क दुर्घटना हो गया है और तुम सो रहे हो? यह सुन वह तत्काल दरवाजा खोला।
दरवाजा खोलते ही डकैतों ने असलहा सटा दिया और उसे लेकर घर के अंदर चले गए। जहां पूरे परिवार को बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया। तत्पश्चात आराम से कमरे में रखे अटैची एवं आलमारी से 84 हजार रुपये नकद तथा दो सिकड़ी, दो जोड़ी कान कीबाली, चार अंगूठी, दो मांगटिका तथा चांदी के हजारों रुपये के आभूषण साथ लेकर चले गए। चेताया कि अगर पुलिस को सूचना दी तो जान से हाथ धो बैठोगे।
विज्ञापन
इसके बाद डकैत घर से कुछ दूरी पर खड़ी वाहन से भाग गए। डकैतों के जाने के बाद परिवार के सदस्य किसी प्रकार बाहर निकले और कोतवाली पुलिस को तहरीर दिया। इस बाबत सीओ रसड़ा श्रीराम ने बताया कि पीड़ित द्वारा तहरीर प्राप्त हो चुका है। शीघ्र ही डकैत पुलिस के गिरफ्त में होंगे।