{"_id":"573f3d524f1c1b0014ac6e99","slug":"pharmasist-ne-kiya-ilaj-mahila-mari","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्मासिस्ट ने किया इलाज, महिला की जान गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फार्मासिस्ट ने किया इलाज, महिला की जान गई
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
Updated Fri, 20 May 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्रों से रिलीव हो चुके कई एमबीबीएस डॉक्टरों को दोबारा वहीं सेवाएं देने के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भले ही केंद्र व प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, लेकिन हकीकत तो ये है कि कु छ लोगों इसपर पानी फेरने में लगे हुए हैं। ऐसा ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बघुड़ी पर गुरुवार को देखने को मिला, जहां एक अधेड़ महिला की फार्मासिस्ट द्वारा इलाज करने के दौरान मौत हो गई।
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के डूहा बिहरा गांव के नारायणपुर निवासी देवंती देवी (45) पत्नी अमरनाथ वर्मा की तबीयत गुरुवार की सुबह से ही खराब थी। परिजन उसे आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बघुड़ी ले गए।
आरोप है कि वहां फार्मासिस्ट रामभुवन यादव ने रुपये के लालच में उन्हें अपने आवास के पास बुला लिया। उसने महिला के घरवालों को डायरिया बताकर उसका इलाज करना शुरू कर दिया। कुछ घंटों बाद उसने महिला के ठीक होने की बात कह कर घर भेज दिया। जब महिला को लेकर परिजन घर पहुंचे तो उसकी हालत पुन: खराब हो गई। जिसके बाद परिजन उसे पुन: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बघुड़ी ले गए।
विज्ञापन
लेकिन इस बार फार्मासिस्ट ने इलाज करने से मना कर दिया । जिसके बाद परिजन महिला को आनन फानन में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। देवंती देवी के पुत्र श्रवण वर्मा ने बताया कि फार्मासिस्ट ने कहा कि महिला को कोई बीमारी नही है, अभी यह ठीक हो जाएंगी। इसके बाद अपने आवास से सुई और बोतल लेकर मां को लगा दिया।
इसके एवज में उसने चार सौ रुपये लिए। जब कुछ देर मां की तबीयत पुन: खराब हो गई तो वह इलाज करने से मना कर दिया। जिसके कारण हमारी मां की मौत हो गई। इस बाबत प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डाक्टर पीपी यादव ने बताया गया कि ऐसा मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर इस तरह की बात हुई है तो उसकी जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।