फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Murdered of a man on charges of theft

चोरी के आरोप में पीटकर मार डाला

Tue, 03 Feb 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Tue, 03 Feb 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
Murdered of a man on charges of theft
थाना क्षेत्र के कोलकला गांव में मंगलवार की सुबह अधेड़ पर चोरी का आरोप लगाकर पट्टीदारों ने इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। मामले में मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। दो आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।
विज्ञापन

 
घटना के पहले पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई थी लेकिन कोई पहल नहीं की गई। अगर समय पर पुलिस ने तत्परता दिखाई होती तो शायद जान बच सकती थी।

सहतवार थाना क्षेत्र के कोलकला निवासी उमेश यादव का गत दिनों डीजल इंजन चोरी हो गया था। इसका आरोप उसने पट्टीदार रमाकांत यादव (54) पर लगाया और 24 जनवरी को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। लोगों के बीचबचाव के कारण तत्काल मामला शांत हो गया था।
विज्ञापन


बावजूद मारपीट की रमाकांत ने घटना की तहरीर सहतवार पुलिस के साथ ही एसपी को देते हुए न्याय की गुहार लगाई थी। मामले में गांव के लोगों ने भी पंचायत की और इंजन चोरी का आरोप रामाकांत पर ही लगाते हुए कीमत देने की बात कही, लेकिन वह बार-बार चोरी से इनकार करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह करीब छह बजे जब रामाकांत खेत में शौच के लिए जा रहा था। इसी बीच पहले से घात लगाए बैठे उसके पट्टीदारों ने रमाकांत पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थिति गंभीर देख उसके घर वाले थाने ले गए, वहां से पुलिस घायल को इलाज के लिए सहतवार पीएचसी भेज दी।

इलाज के दौरान रमाकांत की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  भेज दिया।
 
साथ ही मृतक की पत्नी बुधिया देवी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही राजकुमार, सोनू, जितेंद्र और कन्हैया पुत्रगण उमेश यादव के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। इसमें राजकुमार और जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की तलाश की जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।


घटना के करीब छह घंटा बाद पहुंचे बांसडीह के प्रभारी सीओ सुरेश चंद्र रावत ने स्थिति का जायजा लिया। थानाध्यक्ष कैलाश सिंह यादव ने बताया कि मामले में अन्य दो की गिरफ्तारी का प्रयास चल रहा है। जल्द ही गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed