{"_id":"577e8ad04f1c1be42f7fa618","slug":"mahila-ko-bandhak-bana-kar-lootpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को बंधक बनाकर की लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को बंधक बनाकर की लूटपाट
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Thu, 07 Jul 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के मेहता गांव में लूट के बाद घर के पिछवाड़े स्थित खेत में फेका गया बक्सा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के नेहता गांव में बुधवार की देर रात आधा दर्जन से अधिक सशस्त्र बदमाश छत के सहारे घर में घुस गए तथा एक महिला को बंधक बनाकर लाखों के सामान लूट लिए। इस मामले में पीड़ित की ओर से थाने में तहरीर दी गई है, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के नेहता गांव निवासी जय राम यादव की पत्नी शिवदुलारी (50) अपने पुत्र कमलेश के साथ रहतीं है। बुधवार की शाम खाना खाने के बाद शिवदुलारी आंगन में सो रही थी। उनका पुत्र कमलेश छत पर सोने चला गया। इसी बीच रात करीब एक बजे सशस्त्र बदमाश छत के सहारे घर में घुस गए।
तभी शिवदुलारी की नींद टूट गई और उसने अपने पुत्र को आवाज लगाई। इस पर बदमाशों ने उसपर ईट से प्रहार कर जख्मी कर दिया। साथ ही कमरे में रखे हजारों रुपये नगदी, सोने का चेन सहित चार बक्सा उठा ले गए। बदमाशों के चले जाने के बाद महिला किसी तरह छत पर पहुंची और अपने पुत्र कमलेश को सारी घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
जिसके बाद पुत्र के शोरगुल पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने काफी छानबीन की, लेकिन बदमाशों का कहीं पता नहीं चल सका। गुरुवार की सुबह तीन बक्से गांव से पश्चिम बगीचे में टूटे हुए हालात में ग्रामीणों ने देखा। जिसकी पीड़ित परिवार ने शिनाख्त की। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी मौका मुआयना किया और मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। सीओ सिकंदपुर श्यामदेव ने बताया कि अभी घटना के बारे में जानकारी नहीं मिली है।